/ Oct 03, 2026

सोना खरीदने का पाएं शानदार मौका, आज से खुला गोल्ड बॉन्ड…जानिए पूरी स्कीम

दिल्ली (एकता): अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है। बता दें कि ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में आप अब निवेश कर एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की सीरीज III निवेश के लिए खुल चुका है। इसे आप 22 दिसंबर, 2023 तक खरीद सकते हैं। पिछले कुछ समय में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। खास बात यह है कि इस बॉन्ड स्कीम को भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी किया है। यह 23-2024 की तीसरी सीरीज है। अगर आप ऑनलाइन इसमें निवेश करना चाहते हैं तो उसे 50 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से अतिरिक्त छूट मिल सकती है।


जानें
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की खास बातें 

बता दें कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की पहली किस्त नवंबर 2015 को जारी की थी। खास बात यह है कि इस स्कीम का ग्राहकों को ज्यादा फायदा होगा। क्योंकि उन्हें सस्ते में सोना खरीदने का मौका मिलेगा। सीरीज III में 18 से 22 दिसंबर के बीच निवेश किया जा सकता है। इस साल में एक व्यक्ति सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत 1 ग्राम से लेकर 4 किलोग्राम तक सोना खरीद सकते हैं। वहीं ट्रस्ट और संस्थाएं एक साल में 20 किलोग्राम तक सोना खरीद सकती हैं।

जानिए कितना मिलता है ब्याज दर का लाभ 

आपको हर साल के हिसाब से 2.50 फीसदी के ब्याज दर का लाभ मिलता है। इसमें आप कुल आठ साल के लिए पैसे निवेश कर सकते हैं।

ऐसे खरीदें गोल्ड बॉन्ड

1. बैंक के ई-सर्विस में जाकर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम को सेलेक्ट करें।
2. HDFC बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पीएनबी, केनरा बैंक आदि बैंकों के नेट बैंकिंग में लॉगिन करें।
3. आगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसको आपको भरना पड़ेगा।
4. NSDL और CDSL में से किसी एक को चुनें जहां आपका डीमैट खाता है।
5. इसके बाद आप इसे सब्मिट करें।
6. आगे गोल्ड की quantity दर्ज करें।
7. आगे आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे आपको दर्ज करना होगा।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश

जानकारी के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आपको कमर्शियल बैंकों के अलावा मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों NSE, BSE, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और पोस्ट ऑफिस के जरिए निवेश कर सकते हैं। अगली सीरीज IV में 12-16 फरवरी 2024 के बीच खुलेगी। जिससे हर किसी को काफी लाभ मिलेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

शिमला-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की...

मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का सरकार पर हमला,शनिवार से प्रदेशव्यापी दौरा देहात

पलवल-:फसल खरीद के सीजन के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पलवल में इनेलो नेताओं ने बैठक कर प्रदेशभर की मंडियों के दौरे को लेकर रणनीति तैयार की। पार्टी शनिवार से मंडियों का दौरा कर किसानों से सीधे उनकी समस्याएं जानेगी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विपुल गोयल का पलटवार,बोले-‘पहले अपने अंदर झांको,फिर CM सैनी पर सवाल उठाओ’

फरीदाबाद-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयानों पर पलटवार किया है। फरीदाबाद के गांव बुढैना में संकल्प सेवा अभियान के दौरान पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र...

मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे।पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश, पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

शिमला-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.