रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी…कोरोना महामारी के दौरान रेलवे ने बदली व्यवस्था को पहले की तरह किया लागू

जींद :चन्द्रिका ( TSN)- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। कोरोना काल के दौरान रेलवे विभाग  द्वारा जिन पैसेंजर ट्रेनों में किराया 50 प्रतिशत तक बढ़ा कर एक्सप्रेस ट्रेनों वाला किराया लागू कर दिया था, अब यह किराया वापस कम कर दिया गया है। जींद से दिल्ली, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी की तरफ करीब आठ ट्रेनें रोजाना जाती हैं और वापस आती हैं। पैसेंजर ट्रेनों का किराया वापस कम किए जाने के बाद रेल यात्रियों को काफी राहत मिली है।
गौरतलब है कि जींद से दिल्ली, बठिंडा, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, रेवाड़ी,  हिसार की तरफ रोजना 40 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। वर्ष 2020 में देश में कोरोना के केस आने लगे थे तो कई माह तक ट्रेनें बंद रही थी। इसके बाद ट्रेनें शुरू हुई तो पैसेंजर ट्रेनों में भी एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया लागू कर दिया गया था। इससे 50 प्रतिशत से भी ज्यादा किराया बढ़ गया था। जींद से रोहतक के लिए पैसेंजर ट्रेन में 20 रुपये किराया लगता था लेकिन बढ़ाने के बाद किराया 35 रुपये लिया जा रहा था। इससे यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया था। रेलवे ने अब राहत देते हुए बढ़ा हुआ किराया वापस से कम कर दिया है।
दैनिक यात्री वैलफेयर एसोसिएशन सचिव सुरेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान रेलवे ने बदली व्यवस्था को फिर से पहले की तरह ही लागू कर दिया है। पैसेंजर ट्रेन में सफर करने पर अब पैसेंजर ट्रेन का ही किराया देना पड़ेगा। जबकि पिछले तीन साल से लोगों को पैसेंजर ट्रेन में सफर करने पर भी एक्सप्रेस ट्रेन का किराया देना पड़ रहा था। रेलवे द्वारा पैसेंजर ट्रेन के किराये को लेकर यात्रियों के लिए राहत भरा फैसला लिया गया है।
इन रूटों पर यह है कोरोना से पहले और बाद का किराया
जींद से कुरुक्षेत्र 60 रुपये 30 रुपये
जींद से पानीपत 45 रुपये 20 रुपये
जींद से रोहतक 35 रुपये 20 रुपये
जींद से टोहाना 35 रुपये 20 रुपये
जींद से  नरवाना 30 रुपये 10 रुपये
जींद से दिल्ली 60 रुपये 30 रुपये
जींद से सोनीपत 50 रुपये 25 रुपये
जींद से रेवाड़ी 65 रुपये 35 रुपये
रेल में कोरोना काल से पहले वाला किराया लगने से यात्रियों को होगा फायदा : जयप्रकाश
जींद रेलवे स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि रेलवे द्वारा किराया कोरोना काल से पहले वाला लिया जाएगा तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उम्मीद है कि जल्द ही इसका आधिकारिक पत्र मिल जाएगा। पश्चिम रेलवे की तरफ से किराये को कम करने का लैटर जारी हो चुका है। उत्तर रेलवे द्वारा अभी आधिकारिक पत्र उन्हें नहीं मिला है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर अनुराग ठाकुर का बयान: चुनाव आयोग पर सवाल उठाना हार की हताशा

कांगड़ा,राहुल चावला —: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल, चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वे शाहपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली रवाना होने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान: CBI जांच पर भरोसा, विपक्ष पर निशाना, गांवों के विकास पर जोर

करनाल-:करनाल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने Central Bureau of Investigation (CBI) जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि जांच प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, ऐसे में किसी तरह के संदेह जताना उचित नहीं है। उन्होंने...

महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना, कुलविन्द्र कौर सैनी ने मांगा जनसमर्थन

अम्बाला, 1 मई — नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी कुलविन्द्र कौर सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई को बड़ा मुद्दा बताया। अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि जैसे ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हुए, उसके तुरंत बाद आम जनता पर महंगाई...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.