दिल्ली (एकता): ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि दिल्ली सहित देश में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लेकिन अब आपको इससे परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। सूत्रों के मुताबिक अब वातानुकूलित कोच के किसी भी यात्रियों को सर्दी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बताया जा रहा है कि अब AC कोच के RAC सीट वाले दोनों यात्रियों को बेडरोल मिलने जा रहा है। जिससे उनका काम काफी आसान होगा। हालांकि यह फैसला रेलवे ने लिया है। आरएसी वाले बर्थ के दोनों यात्रियों को अलग-अलग बेडरोल दिया जाएगा। इसमें यात्रियों को चादर, तकिया, कंबल और तौलिया दिया जाएगा। ताकि ठंड में उन्हें ठिठुरना न पड़े। क्योंकि पहले उन्हें पूरा बर्थ नहीं मिलता था, उन्हें खुद कंबल और चादर लेकर चलना पड़ता था। लेकिन अब RAC सीट वालों को भी इसका लाभ मिलेगा।
जानकारी के मुताबिक रेलवे बोर्ड की ओर से जारी किए गए आदेश में नई व्यवस्था को तत्काल लागू करने के लिए कहा गया है। नए साल के पहले रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। अब सभी यात्री आरएसी टिकट पर यात्रा करेंगे। बेडरोल दोनों यात्रियों को मिलने से आपसी खींचतान भी यात्रियों में नहीं होगी।
