अंबाला छावनी पहुंचे JP नड्‌डा, गृह मंत्री अनिल विज ने गर्मजोशी से किया स्वागत

अंबाला (एकता): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अंबाला पहुंचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना। बता दें कि तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद वह अंबाला पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक अम्बाला छावनी में  गृह मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में उनपर फूलों की बरखा कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बताया जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अम्बाला छावनी में पहुंचते ही “श्री जेपी नड्‌डा जिंदाबाद” के नारों से कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ। नड्‌डा को फूलों के गुलदस्ते एवं शॉल भेंट किए गए।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा कुरूक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पहुंचे थे। वहां से कार्यक्रमों के उपरांत सड़क मार्ग से अम्बाला छावनी एसडीएम कार्यालय के निकट प्रवेश द्वार पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत वह अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे जहां से रात विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, जिला परिषद के चेयरमैन राजेश लाडी, मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, मंडल प्रधान बिजेन्द्र सिंह, पूर्व जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार, जसबीर जस्सी, ललित चौधरी, सुरेन्द्र तिवारी, बीएस बिन्द्रा, रामबाबू यादव, नरेंद्र राणा, फकीरचंद सैनी, बलकेश वत्स, संजीव सोनी, अजय बवेजा, बलकेश वत्स, रवि सहगल, आशीष तायल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन किया। वहीं, कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के यहां पहुंचने को लेकर भारी उत्साह व जोश देखने को था। राष्ट्रीय अध्यक्ष के यहां पहुंचने से पहले कार्यकर्ता देशभक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां पहुंचे तो सभी ने उनका भव्य अभिनंदन किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

चिंतपूर्णी, विकास— मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में छोटे बच्चों को भीख मांगने से रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चाइल्ड हेल्पलाइन, चिंतपूर्णी पुलिस और मंदिर में तैनात पूर्व सैनिकों की ओर से विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर भवन और आसपास के क्षेत्रों से करीब 13 बच्चों को...

नौतपा की दस्तक से हरियाणा तपने लगा, अंबाला में पारा 45 डिग्री के करीब

अम्बाला -:हरियाणा में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है। अंबाला समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने से दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आए। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ नौतपा शुरू...

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई बढ़ने की चिंता तेज

अम्बाला -:अंबाला में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल के दाम करीब एक रुपये 61 पैसे प्रति लीटर बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले 15 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों...

हिमाचल के सरकारी स्कूलों को उत्कृष्ट बनाने की दिशा में सरकार के बड़े कदम..विद्यार्थियों के साथ किया संवाद

शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह ने सोमवार को नव स्तरोन्नत सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छोटा शिमला में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों को देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं और...

गर्मी से राहत पाने धर्मशाला-मैक्लोडगंज पहुंचे पर्यटक आईपीएल मुकाबले ने बढ़ाई रौनक, ट्रैफिक जाम बना बड़ी चुनौती

धर्मशाला, राहुल -:मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक इन दिनों हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों धर्मशाला और मैक्लोडगंज का रुख कर रहे हैं। सुहावने मौसम, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से लोग यहां पहुंच रहे हैं। वहीं 26...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.