नौकरी का सपना देख रही महिलाओं के लिए खुशखबरी, यूपी पुलिस में शुरू होगी 50 हजार से ज्यादा भर्तियां

यूपी (एकता): आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में अगले साल नारी शक्ति में जबरदस्त इजाफा होने वाला है। महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती में महिलाओं को भी शामिल किया गया है। अगर आप भी पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो इसके लिए तैयार रहे। सूत्रों के मुताबिक जल्द होने वाली भर्तियों के बाद यह संख्या 50 हजार से ज्यादा होगी, इसमें करीब 12 हजार महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं कई महिलाओं को अलग से भर्ती किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अगले 2 महीने के अंदर नागरिक पुलिस, पीएसी, अग्निशमन सेवाएं, उप्र विशेष सुरक्षा बल में भर्तियों के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामर सहित करीब 80 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। गौरतलब है कि साल 2017 में प्रदेश पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या करीब 10 हजार थी, पिछले सालों में यह बढ़कर 40 से ज्यादा हो गई। अब जल्द ही 50 हजार से ज्यादा भर्तियां होने की संभावना जताई जा रही है।

15 दिन का मिलेगा ऑनलाइन आवेदन करने का समय 

जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए करीब 15 दिन का समय मिलेगा। जिसके बाद लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा की जाएगी। हालांकि ये भर्तियों 52,699 पदों पर होनी थी, लेकिन डीजीपी मुख्यालय द्वारा भेजे गए कुछ अन्य प्रस्तावों को शामिल करने के बाद इनकी संख्या बढ़ गई। इसके अलावा दिसंबर के अंत तक प्रदेश पुलिस में गोपनीय, लेखा, लिपिक संवर्ग के 921 पदों के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 पदों पर भी भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे।

जनवरी महीने में होगी पीएसी में भर्तियां 

पीएसी में 10 हजार से ज्यादा पदों पर सिपाहियों की भर्ती की प्रक्रिया जनवरी महीने में होने वाली है। मुख्यमंत्री ने रविवार को पीएसी के स्थापना दिवस के अवसर पर 10,584 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुपालन में एक सप्ताह के अंदर 60,244 पदों पर सीधी भर्ती की गई।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा, सेब उत्पादन और सियासी बयानबाजी पर जगत नेगी का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है।प्रदेश के कई जिलों में बारिश,भूस्खलन और आपदा के कारण बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के अनुसार, मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अब तक 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान दर्ज...

आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर गरमाया शिमला नगर निगम का सदन, टनल निर्माण पर भी उठे सवाल

शिमला,संजू-:शिमला नगर निगम के मासिक हाउस की बैठक में मंगलवार को शहर की दो प्रमुख समस्याओं—आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक—को लेकर पार्षदों ने गंभीर चिंता जताई।मेयर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने कहा कि कई क्षेत्रों में कुत्तों और बंदरों के हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है,जिससे स्थानीय...

मां नयना देवी के दरबार पहुंचे गुरदास मान, सुख-समृद्धि की कामना

बिलासपुर,सुभाष-:प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान ने बुधवार को श्री नयना देवी जी के पावन दरबार में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल बन गया। गुरदास मान ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मां नयना देवी के...

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।नरेश...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला,बोले 13 साल से सत्ता से बाहर,हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस

शिमला,संजू-:शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।जयराम ने कहा कि 13 साल से सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस में हताशा और निराशा है,इसलिए अब देश में अराजकता और अफरा-तफरी का माहौल बनाकर सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।जयराम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.