दिल्ली (एकता): दिल्ली में प्रदूषण का सिलसिला जारी है। राजधानी में बुधवार की सुबह जहां एक्यूआई 300 से नीचे चला गया तो वहीं हवा की गति कम होने से लोगों को थोड़ा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि शुक्रवार तक हवा काफी खराब हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों को अभी राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

बुधवार को सोनिया विहार इलाके में 279 एक्यूआई दर्ज हुआ। वहीं दूसरी तरफ द्वारका में 181, नोएडा में 163, गाजियाबाद में 176 एक्यूआई दर्ज किया गया। मंगलवार को मौसम में बदलाव देखा गया। एनसीआर में हवा काफी खराब चल रही है। धुंध के साथ कोहरा भी देखने को मिल रहा है। एनएसआईटी द्वारका में 314, मुंडका में 305, जहांगीरपुरी में 312 सूचकांक दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी है।
