/ Oct 14, 2026

खुशखबरी! अब फ्री में अपडेट करवा सकेंगे Aadhar Card, जानिए कब तक मिली सुविधा

दिल्ली (एकता): आज के दौर में आधार कार्ड की जरूरत हर जगह पड़ती है। देश के नागरिकों के लिए यह अहम Document में से एक है। अगर कोई आधार कार्ड अपडेट करवाना चाहता है तो आपके लिए राहत भरी खबर है। खास बात यह है कि अगर किसी का 10 साल पुराना आधार कार्ड है और आपने अपडेट नहीं कराया तो आप इसे फ्री में करवा सकते हैं। वैसे तो 14 दिसंबर तक ही आपके लिए मौका था लेकिन सरकार ने इसे 3 महीने यानी आखिरी तारीख 14 मार्च 2024 तक बढ़ाई है। बता दें कि UIDAI ने अपने एक नोटिफिकेशन में कहा… आधार अपडेट में पिछले कुछ महीनों में काफी इजाफा देखने को मिला है। अब अगले तीन महीने तक यानी 14.03.2024 तक आधार को फ्री में अपडेट कराया जा सकता है।


जानिए कैसे करें अप्लाई 

बता दें कि आधार कार्ड अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। वैसे तो आपको पता होगा कि आधार अपडेट के लिए 50 रुपए की फीस लगती है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 दिसंबर तक यह सेवा फ्री है। अब जो लोग पैसे देकर इसे अपडेट करवा रहे थे वह फ्री में इसका काम करवा सकते हैं। हालांकि पहचान पत्र के तौर पर आप वोटर कार्ड भी दे सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। इसके साथ ही आप इसे अपडेट कर सकते हैं और ये रिफाई हो जाएगा। आपका काम यहीं खत्म नहीं हुआ इसके बाद आपको पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपी को अपलोड करना होगा। सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और फॉर्म सबमिट होगा। इसके कुछ दिनों बाद ही आपका आधार अपडेट हो जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.