चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सरकारी आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू होने वाली है। बता दें कि गुरुवार शाम 5 बजे भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में बैठक होगी।
सूत्रों के मुताबिक कल से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर खास चर्चा होगी। सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर बैठक में विचार मंथन होगा।
