पुलिस कर्मियों की HRTC की यात्रा के फ़ैसले को वापस ले सरकार : जयराम ठाकुर

शिमला,12 अगस्त : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार द्वारा पुलिस कर्मियों को मिल रही एचआरटीसी की सुविधा को वापस लेने के फ़ैसले की निंदा करते हुए उसे वापस लेने की माँग की है। उन्होंने कहा कि  शासकीय कार्यों से बस की यात्रा करने के बदले सभी पुलिस कर्मी हर महीनें अपने वेतन से सरकार द्वारा निर्धारित धनराशि कटवाते हैं। इसके बाद भी कहा जा रहा है कि वह मुफ़्त यात्रा कर रहे हैं। सरकार की तरफ़ से इससे शर्मनाक बयान नहीं हो सकता है। जो पुलिस बल हर साल एचआरटीसी को पांच करोड़ रुपये का आर्थिक सहयोग कर रहा है। उसी पर सरकार में बैठे लोगों द्वारा अशोभनीय टिप्पणियाँ की जा रही हैं।
HRTC का पुलिस द्वारा ‘मिसयूज करना’ शब्द आपत्तिजनक..माँगे माफ़ी
 जयराम ठाकुर ने कहा कि  सरकार के मंत्रियों द्वारा पुलिस बल के लिए मुफ़्त यात्रा और एचआरटीसी का ‘मिसयूज़’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया। यह आपत्तिजनक है, इसके लिए सरकार को माफ़ी मांगनी चाहिए। अगर सरकार को राजस्व बचाना और बढ़ाना है तो वह अपने सलाहकारों की फ़ौज और मनमर्ज़ी से बांटे गये कैबिनेट रैंक पर भी गौर करे। जयराम ठाकुर ने कहा कि पुलिस बल की कार्य विविधताओं को देखते हुए सरकार द्वारा एचआरटीसी में अनुदानित यात्रा करने का प्रबंध किया गया। पुलिस द्वारा सरकारी काम से बहुतायत यात्राएं करनी पड़ती है। आपात सेवाओं में शामिल के कारण उन्हें 24 घंटें  में कभी भी सेवाएं देनी पड़ती हैं। कभी किसी मुलज़िम के लिए समन ले जाना, कभी किसी अपराधी को इधर-उधर ले जाना। ज़िलों से तबादलों के बाद भी साक्ष्य में अलग-अलग ज़िलों में जाना, रिटायर होने के बाद भी कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इनमें से एक भी निजी काम निजी है। इन कामों के लिए सरकार कितने पैसे पुलिस कर्मियों को देती है।  एक निर्धारित धनराशि लेकर बसों में यात्रा करने को सरकार द्वारा इस तरह मुद्दा बनाया जा रहा है। जो बेहद अपमानजनक है।
राजस्व बचाने के लिए अपने सलाहकारों की फ़ौज और कैबिनेट रैंक पर करे गौर
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार चाहे तो सर्वे करवा ले पुलिस बल का एक बड़ा हिस्सा बस सेवाओं का इस्तेमाल कभी नहीं करता है। इसके बाद भी वह हर महीनें सरकार द्वारा निर्धारित की गई धनराशि अपने वेतन से कटवाता है। लेकिन किसी पुलिस कर्मी ने इस कटौती का विरोध नहीं किया। सरकार कह रही है कि ड्यूटी के लिए की गई यात्राओं पर सरकार ‘रिम्बर्स’ करेगी। सवाल यह है कि पुलिस अपनी जेब से पैसे लगाकर क्यों सरकारी काम करे? क्या रिम्बर्स की प्रक्रिया इतनी आसान होगी? क्या रिम्बर्स के लिए डॉक्युमेंट्स तैयार करने में समय और संसाधन नहीं लगेंगे? क्या पुलिस द्वारा जमा किए गए डॉक्युमेंट्स को प्रॉसेस करने में मानवशक्ति, समय और संसाधनों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जो काम आसानी से हो सकता है, उसे अनावश्यक जटिल बनाने की क्या आवश्यकता है? सरकार प्रदेश के पूरे सिस्टम को एक संदिग्ध की नज़र से देखना बंद करे और तुग़लक़ी फ़ैसले से बाज़ आए। सरकार पुलिसकर्मियों को एचआरटीसी में मिल रही अनुदानित सेवाओं को पुनः बहाल करे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.