अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है।मंत्री ने बल्क ड्रग पार्क परियोजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि बुनियादी ढांचे का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर देते हुए भाजपा की भूमिका पर सवाल उठाए।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल-पंजाब सीमा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन पर सरकार लगातार निगरानी रख रही है।उन्होंने बताया कि जहां भी अवैध खनन की शिकायत मिलती है,वहां संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं और जिम्मेदारी भी तय की जाती है।उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसून को देखते हुए सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।यदि कोई व्यक्ति या संस्था नियमों का उल्लंघन करती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

बल्क ड्रग पार्क परियोजना को लेकर उद्योग मंत्री ने कहा कि यह राज्य की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल है और इसका कार्य निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है।उन्होंने बताया कि अब तक करीब 15 से 20 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बिजली आपूर्ति से संबंधित लगभग 75 प्रतिशत और जलापूर्ति से जुड़ा करीब 95 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष टेंडर प्रक्रियाओं को भी जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक धनराशि जारी कर दी गई है और परियोजना क्षेत्र को बेहतर संपर्क सुविधा देने के लिए डबल लेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा।राम मंदिर में कथित चढ़ावे की चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और उससे जुड़े किसी भी मामले में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जा सकती। मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राम के नाम पर राजनीति की है,जबकि मंदिर किसी एक राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं बल्कि पूरे देश के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित हर राजनीतिक दल को इस मामले में सवाल उठाने का अधिकार है और जवाबदेही तय होना आवश्यक है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.