किसानों के लिए सीएम की घोषणाओं पर गुरनाम चढूनी ने जताया आभार.. बोले नाराजगी वोट में नहीं बदलेगी

कुरूक्षेत्र, 5 अगस्त – कुरुक्षेत्र में आयोजित भाजपा की विजय शंखनाद रैली में सीएम नायब सैनी ने किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की।वहीं इन घोषणाओं के होते ही भारतीय किसान यूनियन चढूनी के अध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने सरकार का धन्यवाद किया और किसानों को उनके राजनीति में आने के बाद मिली इस पहली जीत की बधाई भी दी।साथ ही ये स्पष्ट भी किया कि इन घोषणाओं  से किसानों की नाराजगी दूर नहीं होगी। सरकार की ये घोषणाएं वोट में कन्वर्ट नहीं होंगी।
पिपली पैराकीट पहुंचे गुरनाम चढूनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने संयुक्त संघर्ष पार्टी के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने और किसानों की एमएसपी पर सारी फसलें खरीदने की घोषणाएं की थी। यही वजह है कि सरकार द्वारा चुनाव के दिनों में ये घोषणाएं की गई हैं ताकि चुनाव से पहले किसान कोई आंदोलन न करें और उनकी नाराज़गी दूर हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार को इन घोषणाओं का वो आभार प्रकट करते हैं परंतु इन घोषणाओं  से किसानों की नाराजगी दूर नहीं होगी। सरकार की ये घोषणाएं वोट में कन्वर्ट नहीं होंगी।बता दें कि सीएम नायब सैनी ने किसानों के लिए जो  घोषणाएं की इसमें  किसानों के आबियाने के 133 करोड़ का बकाया माफी का ऐलान, अब से केंद्र सरकार की तर्ज पर 24 फसलों को हरियाणा सरकार द्वारा MSP पर खरीदने, 2023 से पहले फसलों के प्राकृतिक आपदा से ख़राबे के 137 करोड़ रूपये एक सप्ताह में देने, 31 दिसंबर, 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को ट्यूबवैल कनेक्शन देने, पुराने ट्यूबवैल के खराब होने पर दोबारा किसी और जगह पर बोर होने वाले ट्यूबवैलों पर सौर ऊर्जा की शर्त को हटाने, बिजली निगमों द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मरों के खराब होने पर  बिजली निगमों द्वारा अपने खर्चे पर बदलने, ट्यूबवैल के लिए 3 स्टार मोटर बेचने वाली देशभर की सभी कंपनियों के विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाने, किसानों के किसी भी कंपनी की 3 स्टार मोटर खरीद पाने जैसी कई घोषणाएं शामिल रही।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.