विधायक बनने के बाद हरदीप सिंह बावा ने बताई अपनी प्राथमिकताए

नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)- विधायक  हरदीप सिंह  बावा का बद्दी पहुंचने पर यूथ इंटक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शिमला के लिए निकले नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा बद्दी स्थित यूथ इंटक कार्यालय पहुंचे। जहां यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान व इंटक मीडिया प्रभारी ओम शर्मा की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया ।
विधायक हरदीप बावा ने इस दौरान प्रदेश हाईकमान व नालागढ़ की जनता का आभार व्यक्त किया.
हरदीप सिंह  बावा ने कहा कि  युवाओं को रोजगार, नालागढ़ में सड़कों का रखरखाव व स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बावा ने कहा कि  नालागढ़ की जनता को उनसे बहुत उम्मीदें हैं और वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे.
अब विधानसभा में उठेगी मजदूरों की आवाज 
यूथ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौधरी  ने कहा कि  इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा का विधानसभा पहुंचना नालागढ़ की जनता के साथ साथ श्रमिक ओर मजदूर वर्ग के लिए संजीवनी है।उन्होंने  कहा कि  अब विधानसभा में नालागढ़ की जनता के साथ साथ मजदूर व कामगारों की आवाज भी विधायक एवं इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा के माध्यम से उठेगी। इंटक के प्रवक्ता एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम शर्मा ने कहा कि  नालागढ़ में धनबल की हार और जनबल की जीत हुई है।इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा के विधानसभा पहुंचने से नालागढ़ के विकास को पंख लगेंगे ओर कामगारों की समस्याओं का भी अब मजबूती से समाधान होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.