स्पीति के कुंजम दर्रे पर फंसे वाहन और 44 सैलानी..किए गए रेस्क्यू

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)-जिला लाहौल स्पीति की स्पीति घाटी को आपस में जोड़ने वाले कुंजम दर्रा में पुलिस की टीम ने कुछ वाहन और 44 सैलानियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया हैं। इसके अलावा अब निर्णय लिया गया हैं कि अब शाम 4 बजे के बाद सैलानियों के वाहन कोकसर से आगे नहीं भेजे जाएंगे। ताकि मौसम खराब या फिर नालों में पानी बढ़ने की हालत में किसी प्रकार की परेशानी न हो सके।
कुंजम जोत के नजदीक 500 मीटर नीचे फंस गए थे 44 सैलानी
मिली जानकारी के अनुसार लाहौल स्पीति पुलिस की टीम को सूचना मिली कि सुबह के समय कुंजम जोत के नजदीक 500 मीटर नीचे 44 सैलानी फंस गए है। इसके अलावा नाले का जल स्तर बढ़ने से एक बस, पिकअप जीप और कार भी फंसी हुई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से नदी के तेज बहाव से वाहनों को बाहर निकाला गया है।  नाले में फंसी हुई कार के भीतर दो लोग भी मौजूद थे। ऐसे में  लाहौल-स्पीति पुलिस की टीम ने कडी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित लोसर की तरफ रवाना कर दिया गया है।
ग्लेशियर के पिघलने से नदी नालों का जलस्तर बढ़ रहा 
लाहौल स्पीति पुलिस के  उपअधीक्षक राजकुमार ने बताया कि घाटी में लगातार तापमान में बढ़ोतरी के चलते ग्लेशियर के पिघलने से नदी नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। साथ ही ग्रामफू से लोसर सड़क मार्ग में ग्लेशियर के पिघलने के कारण सड़क मार्ग कीचड़ भरे हो गए है। ऐसे में जिला आपदा प्रबंधन कमेटी और पुलिस विभाग के संयुक्त सलाह मशवरे के बाद एक यात्रा संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है। जिसके तहत स्थानीय वाहन,आपातकालीन वाहन तथा ग्रामफू और लोसर के बीच बुकिंग वाले सैलानियों के वाहनों के अलावा किसी भी सैलानियों के वाहनों की आवाजाही को शाम चार बजे के बाद अनुमति नहीं होगी । उन्होने कहा कि यह निर्णय पुलिस प्रशासन ने आम लोगों की सुरक्षा की दृष्टिगत लिया गया है। जिसका सभी वाहन चालकों से पालन करने का आग्रह किया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.