/ Jul 27, 2026

अंबाला में फिर लौटी भीषण गर्मी, 41 डिग्री पार पहुंचा पारा, बाजारों की रौनक हुई गायब

अम्बाला-:अंबाला में एक बार फिर भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल रहा है।तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।बाजारों में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए जूस और शीतल पेय का सहारा लेते नजर आए।वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने लोगों को लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।दूसरी ओर बढ़ती गर्मी का असर कारोबार पर भी दिखाई दे रहा है।

उत्तर भारत में एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।अंबाला में भी तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।भीषण गर्मी के चलते सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई है।सिविल अस्पताल अंबाला कैंट के मेडिकल ऑफिसर डॉ.जतिंदर वर्मा ने लोगों को लू से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है,इसलिए जरूरी न हो तो धूप में निकलने से बचें।यदि बाहर जाना जरूरी हो तो हल्के रंग के कपड़े पहनें,सिर को ढककर रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें।उन्होंने नींबू पानी,ओआरएस घोल, शरबत और पतली छाछ का सेवन करने की सलाह दी।गर्मी का असर सिर्फ आम लोगों पर ही नहीं बल्कि कारोबार पर भी पड़ रहा है।दुकानदारों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण लोग घरों से कम निकल रहे हैं,जिससे बाजारों में ग्राहकों की संख्या घट गई है और बिक्री प्रभावित हो रही है।वहीं लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले हुई बारिश से मौसम में राहत मिली थी,लेकिन पिछले दो दिनों से गर्मी ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।गर्म हवाओं और तेज धूप से बचने के लिए लोग जूस और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं।शहर में जगह-जगह लोग गर्मी से परेशान नजर आए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली शिवानी का अंबाला मंडल में हुआ भव्य सम्मान

अंबाला-:अंबाला मंडल की होनहार मुक्केबाज़ एवं भारतीय रेल की CCTC खिलाड़ी शिवानी ने एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश,भारतीय रेल और अंबाला मंडल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने के...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि जैसी घटनाओं की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

शिमला,संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 30 और 31...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि में उल्लेखनीय इजाफा...

इंदिरा मार्केट की छत पर आई लव मंडी व इसके आसपास पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियां

मंडी,धर्मवीर-:नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच मंडी शहर की इंदिरा मार्केट की छत पीएम मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी में लिखे जाने की शर्मनाक घटना सामने आयी है।शुक्रवार सुबह सैर करने निकले स्थानीय लोगों की नजर इंदिरा मार्केट की छत पर लगे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.