दिल्ली (एकता): दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 10 दिनों के लिए पंजाब पहुंच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वह होशियारपुर स्थित आनंदगढ़ गांव में विपश्यना शिविर में 10 दिनों तक रहेंगे। वह एक ही गांव में रहेंगे। बताया जा रहा है कि वह 20 दिसंबर को पंजाब पहुंच रहे हैं। जिसके चलते तैयारियां की जा रही हैं। वहीं शिविर में कई नेताओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

विपश्यना शिविर क्या है?
दस दिव्य शिविर विपश्यना साधना का परिचय आध्यात्मिक शिविर है, जिसमें यह तकनीक हर दिन समान रूप से सिखायी जाती है। यह शिविर श्यामके 2-4 बजे पंजीकरण और निर्देश के बाद शुरू होता है। उसके बाद 10 पूर्ण दिन की साधना है। शिविर 11वें दिन प्रातः 7.30 बजे समाप्त होता है।
