पंजाब के वित्तमंत्री और शिक्षामंत्री के बयान पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने दी प्रतिक्रिया

अम्बाला, 16 नवंबर – पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा और शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने राज्यपाल से की मुलाकात।हरपाल चीमा ने कहा हरियाणा 60 साल से अपनी विधानसभा नहीं बना  पाया,यह उनकी विफलता है । चंडीगढ़ पर रिऑर्गनाइजेशन एक्ट के आधार पर पंजाब का हक, इस पर हरियाणा की कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विधान सभा तो हम बना रहे है और उसका ये एतराज कर रहे है ! उन्होंने कहा कि जहां तक चंडीगढ़ की बात है जो पहले एग्रीमेंट हुए,है उन्हें इनको पहले पढ़ना चाहिए ! उन्होंने कहा कि उन एग्रीमेंट में क्लियर लिखा हुआ है कि जो हिंदी भाषी क्षेत्र है वो हरियाणा को ट्रांसफर किए जाएंगे.
अनिल विज  ने  कहा कि जब तक SYL का पानी हमे नहीं मिलता तब तक जितना चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार है, उतना ही हरियाणा का भी अधिकार है ! उन्होंने कहा कि वो ऐसा नहीं कह सकते चंडीगढ़ UT है और UT के अंदर जितने भी अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए है वो 60 , 40 के रेशों से लगे हुए है !उन्होंने कहा कि उसमें हरियाणा के भी हैं और पंजाब के भी है उनको मालूम नहीं है ! उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनको ये सारी जानकारी लेनी चाहिए !
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने  कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र  हुड्डा  के राज में तो जिनपर उनकी और उनकी सरकार की मेहरबानी हो जाती थी उन्हीं के BPL कार्ड बनते थे ! उन्होंने आरोप लगाया कि बाकी लोग घूमते रहते थे उन्हें पता ही नहीं होता था कि वो BPL के हकदार है ! उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सिस्टम को सिमलाइन किया है.सेंटर खोले है तो वहां पर हर आदमी अपनी आय बताकर अपने कार्ड बनवा सकता है ! उन्होंने कहा कि हम BPL को अनाज दे रहे है तो हुड्डा साहब को तकलीफ हो रही है तो ये तो बड़ी आश्चर्च की बात है !

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.