नशे के मकडज़ाल को सुलझाने के लिए पुराने समगलर्ज का डाटा एकत्रित कर रही हमीरपुर पुलिस..

हमीरपुर, अरविन्द सिंह ( TSN)- नशे के मकडज़ाल में फंसते जा रहे हमीरपुर जिला को बचाने के लिए पुलिस अब एक अहम कदम उठाने जा रही है। उन पुराने समगलर्ज का डाटा एकत्रित किया जाएगा जो नशा तस्करी या सेवन के मामलों में पकड़े गए हैं। इनका डाटा तैयार कर पता लगाया जाएगा कि वर्तमान में ये लोग क्या कर रहे हैं। क्या इन्होंने नशा तस्करी का धंधा छोड़ दिया है या फिर आज भी उसी काम में लगे हुए हैं। यदि आज भी कुछ लोग नशे तस्करी का काम रहे हैं तो पुलिस इनकी काउंसलिंग की व्यवस्था करेगी।
 गौरतलब है कि हमीरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ पुलिस ने स्पेशल टीम तैयार की है और गत दिनों जाहु व हमीरपुर सदर में टीम ने चरस व हीरोइन के साथ युवाओ को पड़कने में कामयाबी हासिल की है और उनसे पूछताछ की जा रही हैं ।
पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर का कहना ये 
पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े जा रहे मामलों में अधिकांश पुराने लोग जो नशे की खरीद फरोख्त में शामिल रहे हैं । उन्होंने कहा कि पुलिस अब जानकारी भी जुटा रही है कि यह लोग अब किस तरह के काम कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी में अधिकतर लोगो ने काम छोड़ दिया है लेकिन इसके बारे में सटीक आंकड़ा नहीं है ।पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर का कहना है कि वर्तमान में ऐसा देखा जा रहा है कि नशेड़ी अपने प्रयोग मात्र नशा रख रहे हैं। छोटी मात्रा में नशा कहीं से लाया जा रहा है। छोटी मात्रा में से ही इसे यह वितरित कर रहे हैं। यही वजह है कि बड़ी मात्रा में चिट्टे जैसा मादक पदार्थ नहीं पकड़ा जा रहा। नशा तस्करी के मामलों से जुड़े बड़ किंगपिन नहीं है, जो थे वे सलाखों के पीछे हैं। नशे के आदी अपने इस्तेमाल के लिए नशा लेकर आ रहे हैं.पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने बताया कि जाहू और हमीरपुर में नशे के मामले पकड़े गए हैं। जाहू में चरस जबकि हमीरपुर शहर में चिट्टा बरामद किया गया है। हालांकि यह ज्यादा मात्रा में नहीं है। ऐसा भी देखा जा रहा है कि कम मात्रा में नशा लाया जा रहा है ताकि बड़ी कानूनी कार्यवाही से बचा जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राशन वितरण में लापरवाही पर सख्ती, डिपो होल्डरों को मंत्री राजेश नागर के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने सोमवार को डिपो होल्डरों के साथ समीक्षा बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को समय पर और पूरा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला,संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी,जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा।इसी दौरान विपक्ष ने सत्र...

गांव टूसे में धार्मिक कार्यक्रम, डॉ. डीपी खोसला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

रायकोट | रायकोट विधानसभा क्षेत्र के सुधार सर्कल के गांव टूसे में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरदार परमजीत सिंह टूसे की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम के बाद सुधार सर्कल भाजपा की बैठक भी आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सर्कल अध्यक्ष मनोज गोयल और उपाध्यक्ष बालकिशन गर्ग ने की। बैठक...

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी से बाहर निकालने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.