कुरुक्षेत्र, 23 अक्टूबर – कुरुक्षेत्र के सेक्टर 10 स्थित वर्ल्डवाइड इमीग्रेशन सेंटर पर अज्ञात हम.लावर ने फायरिंग करके दह.शत पैदा कर दी. मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 3:13 मिनट पर एक युवक वर्ल्डवाइड इमीग्रेशन सेंटर के नीचे आता है, वहां खड़ा होकर सिगरेट पीता है और फिर दनादन 8 फायर वर्ल्डवाइड इमीग्रेशन सेंटर के गेट पर कर देता है.इसी बीच वर्ल्डवाइड इमीग्रेशन सेंटर के अंदर के काम करने वाले कर्मचारी को मामूली चोट लगी है. हालांकि कर्मचारी पूरी तरह ठीक है,लेकिन माहौल काफी दहशत भरा है.
बता दें कि घटना के बाद भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया और एस एफ एल की टीम ने भी घटनास्थल पर बारीकी के साथ एविडेंस जुटा रही है. फिलहाल कुरुक्षेत्र पुलिस की CIA टीम्स और अन्य अधिकारी घटनास्थल की जांच करके आरोपियों की मिली सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर तलाश में जुट गए हैं. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक वर्ल्डवाइड इमीग्रेशन सेंटर के साथ खड़ा होता है और सिगरेट पीने के बाद दनादन फायर करके वहां से भाग जाता है.जानकारी यह भी है कि भागने वाला युवक अकेला था और बताया है वह अपाचे मोटरसाइकिल बाइक पर था.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
