भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने पैलेस 2 वॉर्ड पर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

मंडी, 6 अप्रैल -: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने आज मंडी शहर के पैलेस 2 वॉर्ड में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर उनके साथ मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और स्थानीय वार्ड पार्षद सुमन ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
 सौदान सिंह ने पार्टी का ध्वज फहराकर सभी को स्थापना दिवस की बधाई देकर संगठन की मजबूती का संदेश दिया। मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन के लिए सौदान सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सौदान सिंह जैसी सखशियत के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को जो मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है उससे नई उर्जा का संचार हुआ है।निहाल चंद शर्मा ने कहा कि आज भाजपा देश भर में अपना 47वां स्थापना दिवस समारोह मना रही है। यह पार्टी के साथ जुड़े हर कार्यकर्ता के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि उन्हें विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के साथ जुड़ने का मौका मिला है। भाजपा ने हमेशा ही आम कार्यकर्ताओं को तरजीह देने का कार्य किया है। यही कारण है कि आज लोग भाजपा से अपनेपन के साथ जुड़कर संगठन को लगातार मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का जो लक्ष्य रखा है उसमें पार्टी का हर कार्यकर्ता अपनी सहभागिता निभाने में जुटा हुआ है और इस सपने को हर हाल में साकार करके रहेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

पलवल में 150 दिव्यांगजनों को मिले मुफ्त ई-स्कूटर, कृष्णपाल गुर्जर ने किया वितरण

पलवल-:पलवल में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई।केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 150 दिव्यांगजनों को मुफ्त विशेष ई-स्कूटर वितरित किए।इस दौरान होडल विधायक हरेंद्र सिंह,पूर्व मंत्री हर्ष कुमार,पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई गणमान्य लोग...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.