21 अगस्त से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने की समीक्षा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होगा। सत्र के दौरान कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी। मानसून सत्र को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए शुक्रवार को विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक सत्र से पहले कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना एक नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में आने वाले विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री से मिलने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही देखने आने वाले नागरिकों और मीडिया कर्मियों की आवाजाही भी सुचारू बनी रहनी चाहिए।पठानिया ने कहा कि यदि किसी संगठन या समूह की ओर से विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में भी कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में विधानसभा की कार्यवाही प्रभावित नहीं होनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि पिछले सत्रों की तरह इस बार भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रहेगी और सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगी।विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि मानसून सत्र को लेकर विधायकों की ओर से सवाल और विभिन्न नियमों के तहत नोटिस विधानसभा सचिवालय को मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि नियम 61, 62 और 130 के तहत भी कई नोटिस प्राप्त हुए हैं, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए सरकार को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

वहीं,हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान हुए नुकसान को लेकर पूछे गए सवाल पर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 की तरह इस वर्ष भी भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में व्यापक नुकसान हुआ है।चंबा जिला भी बारिश से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं और आने वाले दिनों में अन्य प्रभावित इलाकों का भी जायजा लेंगे।पठानिया ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि बारिश के कारण जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं,वहां तत्काल मशीनरी भेजकर यातायात बहाल किया जाए। उन्होंने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भी कई सड़कें बारिश के कारण प्रभावित हुई हैं, लेकिन विभाग की ओर से मशीनरी तैनात कर अधिकांश मार्गों पर जल्द यातायात बहाल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान भी ज्यादातर सड़कें केवल एक से दो घंटे तक ही बंद रहीं।

प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर पूछे गए सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने इसे बेहद दुखद और शर्मनाक घटना बताया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से परीक्षा की तैयारी कर रहे मेहनती अभ्यर्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और पूरे समाज का व्यवस्था पर विश्वास प्रभावित होता है।उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है,ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पठानिया ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेशवासियों को आगामी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।उन्होंने कहा कि 15 अगस्त देश के गौरव, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है।उन्होंने बताया कि वह इस वर्ष बिलासपुर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे।पठानिया ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर सीएम सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आरोप लगाने से पहले तथ्य रखें

गुरुग्राम-:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर चुनाव प्रक्रिया तथा संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। गुरुग्राम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैनी ने कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।मुख्यमंत्री ने...

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर जांच की मांग

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा और शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने पत्रकारवार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच...

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली को कर दिया एक्सपोज – जयराम ठाकुर

शिमला-:रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के रामनगर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत, भारतीयता और...

अंबाला में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे

अंबाला।हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।हादसे के वक्त बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 7 से 8 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। घटना...

संजौली टनल निर्माण पर लोगों का फूटा गुस्सा, मकानों में दरारों को लेकर शांति मार्च

शिमला-:संजौली क्षेत्र में अंडरग्राउंड टनल निर्माण के दौरान मकानों में आई दरारों को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।प्रभावित लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर संजौली टनल से संजौली चौक तक शांतिपूर्ण शांति मार्च निकाला।स्थानीय लोगों का कहना है कि टनल निर्माण के दायरे में शांति विहार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.