हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, 10-11 अगस्त को चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 10 और 11 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।मौसम की स्थिति को देखते हुए 10 अगस्त के लिए कांगड़ा, कुल्लू,मंडी और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 11 अगस्त को चंबा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा।हालांकि 8 और 9 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की संभावना है, लेकिन 10 अगस्त से एक बार फिर बारिश का जोर बढ़ सकता है। 9 अगस्त तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान चंबा, कांगड़ा,कुल्लू,मंडी और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है। कांगड़ा और मंडी में सबसे अधिक करीब 8 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई।इसके अलावा सोलन में लगभग 6 सेंटीमीटर और शिमला में करीब 5 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भारी बारिश के कारण नदी-नालों और खड्डों का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने फ्लैश फ्लड, भूस्खलन, मडस्लाइड और पहाड़ी क्षेत्रों में मलबा गिरने की घटनाओं को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कें बाधित हो सकती हैं और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। कृषि और बागवानी गतिविधियों पर भी इसका असर पड़ सकता है।मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और अन्य जल स्रोतों के नजदीक न जाने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। लोगों को स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।12 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने का अनुमान है। हालांकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश का सिलसिला इसके बाद भी जारी रह सकता है। मौसम विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और मौसम में बदलाव के अनुसार आगे नई चेतावनियां जारी की जा सकती हैं।

वहीं,इस मानसून सीजन की अब तक की स्थिति सामान्य से थोड़ी कमजोर रही है। 1 जून से 6 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश में सामान्य बारिश 425 मिलीमीटर के मुकाबले करीब 400 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।यानी प्रदेश में इस अवधि के दौरान सामान्य से लगभग 6 फीसदी कम बारिश हुई है।जिलावार आंकड़ों की बात करें तो किन्नौर,कुल्लू और शिमला में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।दूसरी ओर हमीरपुर और लाहौल-स्पीति में बारिश सामान्य से कम रही है।मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मानसून की गतिविधियों पर नजर रखने और मौसम संबंधी चेतावनियों के अनुसार सावधानी बरतने की अपील की है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लेकर सीएम सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आरोप लगाने से पहले तथ्य रखें

गुरुग्राम-:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर चुनाव प्रक्रिया तथा संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। गुरुग्राम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैनी ने कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव व्यवस्था पर सवाल उठाकर संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।मुख्यमंत्री ने...

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार पर जांच की मांग

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा और शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने पत्रकारवार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच...

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली को कर दिया एक्सपोज – जयराम ठाकुर

शिमला-:रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला के रामनगर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड सुना। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत, भारतीयता और...

अंबाला में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर मलबे में दबे

अंबाला।हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।हादसे के वक्त बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 7 से 8 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। घटना...

संजौली टनल निर्माण पर लोगों का फूटा गुस्सा, मकानों में दरारों को लेकर शांति मार्च

शिमला-:संजौली क्षेत्र में अंडरग्राउंड टनल निर्माण के दौरान मकानों में आई दरारों को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।प्रभावित लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर संजौली टनल से संजौली चौक तक शांतिपूर्ण शांति मार्च निकाला।स्थानीय लोगों का कहना है कि टनल निर्माण के दायरे में शांति विहार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.