/ May 21, 2026

आर्थिक बदहाली से जूझ रहा हिमाचल.. सरकार ने आमजन से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील की

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है। वही अब कांग्रेस सरकार इस आर्थिक से उभरने के लिए प्रदेश की जनता को मिल रही सब्सिडी को छोड़ने की अपील कर रही है।प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने बिजली पर मिल रही सब्सिडी छोड़ने के साथ ही जनता से भी सब्सिडी  छोड़ने की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश में अभी 125 यूनिट पूर्व की सरकार द्वारा  बिजली की सब्सिडी दी जा रही है.जबकि कांग्रेस ने  चुनाव में  300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था । लेकिन अभी तक कांग्रेस सरकार ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की गारंटी को पूरा नहीं किया है. वही अब मुख्यमंत्री जो पहले से ही 125 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जा रही थी उसे भी छोड़ने की अपील जनता से कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की माने तो इससे प्रदेश बिजली बोर्ड को 200 करोड़ का फायदा होगा. बिजली बोर्ड पहले से ही घाटे में चल रहा है. घाटे से उभरने के लिए सरकार ने आमजन से सब्सिडी छोड़ने का आह्वान किया है।
मुख्यमंत्री ने बिजली सब्सिडी छोड़ी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश में जो बिजली बोर्ड से सब्सिडी दी  जा रही है, वे उसे त्याग रहे हैं उनके नाम पर पांच बिजली के मीटर है और इस सब्सिडी को आज उन्होंने छोड़ दिया है और मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने भी सब्सिडी छोड़ी है.उन्होंने कहा कि प्रदेश के जो साधन संपन्न लोग हैं, वह स्वेच्छा से इस सब्सिडी को छोड़ दे तो  जो जरूरतमंद लोग हैं उन्हें इसका फायदा मिल सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.