Shimla,Sanju(TSN)-हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के मुख्य कार्यालय को शिमला से कांगड़ा स्थानांतरित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।वर्षों से यह कार्यालय शिमला में किराए के भवन में संचालित हो रहा था,जहां लगभग 75 कर्मचारी तैनात हैं। राजधानी शिमला पर प्रशासनिक दबाव को कम करने और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए यह कदम उठाया गया है।
HPTDC के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली ने जानकारी दी कि कांगड़ा में कुनाल होटल, कश्मीरी हाउस और रजियाना जैसे कई सरकारी भवन खाली पड़े हैं। इनमें से किसी एक में निगम के मुख्यालय को स्थानांतरित किया जाएगा। सरकार द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है और प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।इसके साथ ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (BOD) की बैठक में निगम के 56 होटलों के जीर्णोद्धार का भी निर्णय लिया गया है। बाली ने बताया कि जिन संपत्तियों का उपयोग नहीं हो रहा, वे बंद पड़ी हैं और उनका सामान बेकार हो रहा है। ऐसे परिसरों को लीज़ पर देने पर भी विचार किया जा रहा है ताकि उन्हें दोबारा उपयोग में लाया जा सके।
रघुबीर सिंह बाली, अध्यक्ष, हिमाचल पर्यटन विकास निगम
“हमारी प्राथमिकता है कि निगम की संपत्तियाँ सक्रिय रहें। कांगड़ा में पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं और हम वहां कार्यालय को जल्द स्थानांतरित करेंगे।”
