Shimla,Sanju(TSN):हिमाचल प्रदेश में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार,एक मई से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का सिलसिला शुरू हो सकता है,जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के विशेषज्ञ संदीप शर्मा ने बताया कि बीते 24 घंटों में राज्य का मौसम सामान्य रहा और ऊना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि 30 अप्रैल की शाम से बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के संकेत मिल रहे हैं। 1 से 5 मई तक राज्य के मध्य और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना है,जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
