/ Jul 30, 2026

HRTC चालकों-परिचालकों का आर-पार की लड़ाई का एलान: 1 तारीख को सैलरी नहीं तो 2 से थमेंगे बसों के पहिये

​शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक-परिचालक यूनियन ने एक बार फिर सरकार और प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। मांगों पर सहमति न बनने के बाद यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि पहली तारीख को वेतन नहीं आया, तो 2 तारीख से पूरे प्रदेश में बसों के पहिये जाम कर दिए जाएंगे।आज शनिवार को प्रबंधन के साथ यूनियन की वार्ता भी विफल रही।
चालक परिचालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान चेतावनी देते हुए कहा कि वेतन नही तो काम नही, उन्होंने कहा कि आज प्रबंधन के साथ हुई बैठक पूरी तरह विफल रही है, जिसके बाद कर्मचारियों को आंदोलन की राह पकड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है।मानसिंह ठाकुर ने बताया कि यूनियन ने बीती 13 तारीख को ही सरकार और निगम प्रबंधन को नोटिस थमा दिया था। उन्होंने साफ किया कि अगर पहली तारीख को कर्मचारियों की सैलरी आ जाती है तो ठीक है, अन्यथा 2 तारीख से पूरे हिमाचल प्रदेश में चक्का जाम कर दिया जाएगा। हम सभी कर्मचारियों से अपील करते हैं कि वे काम बंद कर दें।”इसके साथ ही उन्होंने HRTC प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि अगर पहली तारीख को सैलरी नहीं आती है, तो प्रबंधन एडवांस टिकटों की बुकिंग न करे। यदि इसके बाद भी बुकिंग की जाती है और 2 तारीख को जनता को परेशानी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।
​अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रबंधन को एक और नोटिस सौंपकर 24 तारीख तक निम्नलिखित लंबित देयताओं  को चुकता करने का अल्टीमेटम दिया गया है।कर्मचारियों का पिछले लंबे समय का करीब 150 करोड़ रुपये का नाइट ओवरटाइम और करोड़ों का एरियर फंसा हुआ है।
कर्मचारियों के मेडिकल रीइंबर्समेंट के करीब 20 करोड़ रुपये आज तक जारी नहीं किए गए हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य सरकारी कर्मचारियों को ₹50,000 की एरियर किस्त मिल चुकी है, लेकिन HRTC कर्मियों को इससे महरूम रखा गया है।यूनियन ने दो टूक कहा है कि कर्मचारी 24 तारीख तक गाड़ियां चलाएंगे, लेकिन यदि इस अवधि के भीतर ओवरटाइम, मेडिकल बिल और एरियर की अदायगी नहीं हुई, तो उसके बाद फिर से कड़ा कदम उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि कुछ छोटी मांगों पर बनी सहमति, लेकिन वित्तीय मामलों पर प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए हैं।
मानसिंह ठाकुर ने कुछ राहत देने वाले फैसलों के लिए प्रबंधन का धन्यवाद भी किया। उन्होंने बताया कि प्रबंधन ने यूनियन की कुछ छोटी और प्रशासनिक मांगें मान ली हैं, जिनमें शामिल हैं:चालकों द्वारा ‘परना’ इस्तेमाल न करने के आदेश को वापस ले लिया गया है।​कर्मचारियों की प्रमोशन (पदोन्नति) और नई भर्ती की मांग को स्वीकार किया गया है।रिकवरी से जुड़ी मांगों पर भी सहमति बनी है।लेकिन, जैसे ही बात करोड़ों रुपये के लंबित वित्तीय बकायों  पर आई, तो प्रबंधन ने बजट का हवाला देते हुए अपने हाथ खड़े कर दिए।यूनियन अध्यक्ष ने दुख और रोष जताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में सभी विभागों के कर्मचारियों को समय पर वेतन और भत्ते मिल जाते हैं, लेकिन हिमाचल की लाइफलाइन कहे जाने वाले HRTC के कर्मियों को हमेशा अपने वेतन के लिए तरसना पड़ता है। उन्होंने सरकार और निगम प्रबंधन से गुहार लगाई है कि स्थिति की गंभीरता को समझा जाए और समय रहते मांगें पूरी की जाएं, ताकि प्रदेश की जनता को परेशानी न उठानी पड़े।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंडी-पठानकोट हाईवे पर कोटरोपी की पहाड़ी फिर बनी खतरा, डेढ दिन बहाल हुआ हाईवे

मंडी,धर्मवीर-:सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंडी पठानकोट नेशनल हाईवे 154 पर पधर उपमंडल के तहत आने वाली कोटरोपी की पहाड़ी 12 साल बाद फिर धंसना शुरू हो गई है।निमार्णाधीन हाईवे के तहत यहां बनाई गई नई सड़क का एक हिस्सा बीते रोज धंस गया है और बनाई गई नई पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है।हांलाकि स्थानीय...

करनाल में अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, बोले- देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रही विपक्ष की राजनीति

करनाल|राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज मंगलवार को करनाल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस, संसद की मर्यादा,हालिया आंदोलनों,पुलिस कार्रवाई, अमृतपाल समर्थकों के प्रदर्शन और पंजाब पेपर लीक मामले सहित कई समसामयिक...

कंगना के बयान पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कुलदीप राठौर बोले— राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं, क्या यही पार्टी की ऑफिशियल स्टेटमेंट

शिमला,संजू-:भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा छात्रों और जेन-जी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा नेतृत्व को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि कंगना रनौत का बयान...

ADR रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री सुक्खू का जवाब, बोले- तथ्यों को तोड़-मरोड़कर किया जा रहा प्रचार

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी संपत्ति को लेकर सामने आई ADR रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग रिपोर्ट के बहाने उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी है और उनकी सभी चल-अचल संपत्तियों का पूरा विवरण...

हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले हर्ष महाजन

शिमला-:भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और सड़क अवसंरचना से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।बैठक के दौरान हर्ष महाजन ने प्रदेश के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में सड़क संपर्क को और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.