अनिल विज को सीएम चेहरा घोषित कर दे तो सरकार बनना तय: वीरेश शांडिल्य

भावना,अंबाला(TSN): विश्व हिंदू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख एवं एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने दिवाली की शाम को गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की मुबारकबाद दी। इस दौरान उन्होंने मंत्री को दोशाला व विष्णु के छ्ठे अवतार बुद्धा की विशाल प्रतिमा दी। इस मौके पर वीरेश शांडिल्य के बड़े बेटे हाई कोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन व आवाज ए हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव रंजन भी उपस्थित रहे। शांडिल्य ने अनिल विज की दीर्घायु व निरोग काया की दुआ की और मां सरस्वती अनिल विज के कंठ पर विराजमान रहे ये दुआ की।
वीरेश तकरीबन एक घंटा अनिल विज के निवास पर रुके व उनकी उपलब्धियों के बारे उन्हें बताया कि आज हरियाणा की पौने तीन करोड़ लोगों की अनिल विज आशा बन चुके हैं। शांडिल्य ने अनिल विज को अपने अंबाला शाह निवास का निमंत्रण भी दिया।  विश्व हिंदू तख्त के प्रमुख ने इस मौके पर गृह मंत्री को बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा गीत भी सुनाया। इस पर विज ने कहा वो सदा सलामत रहेगा और उन्होंने कहा वो शांडिल्य की राष्ट्र भक्ति की व सनातन धर्म को मजबूत करने की मुहिम में उनके साथ हैं।
शांडिल्य ने गृह मंत्री के निवास के बाहर पत्रकारों से कहा वो पूरा देश तो घूमते ही हैं लेकिन हरियाणा के तमाम गांव व शहर में भी जाते हैं और बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में अपने बलबूते पर आ सकती है यदि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह व आरएसएस हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को हरियाणा में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दें तो। शांडिल्य ने कहा आज प्रदेश की जनता  कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहते हैं लेकिन यदि अनिल विज जो प्रदेश के पौने तीन करोड़ जनता की आवाज बन चुके यदि वो सीएम का चेहरा 2024 में बन जाएं तो बीजेपी हरियाणा में कांग्रेस की हवा को बदल सकती हैं।
उन्होंने कहा कि अनिल विज के नेतृत्व में बीजेपी 1987 के हालत बदल कर सकती है जैसे देवी लाल की हवा चली थी और लोकदल को 87 सीटें मिली थी। उन्होंने कहा वो सीएम खट्टर के विरोधी नही हैं सीएम खट्टर ईमानदार बेदाग हैं लेकिन अब लोगों के दिल में अनिल विज को 2024 में सीएम देखने की प्रबल इच्छा है और यदि मोदी, शाह विश्व हिंदू तख्त की बात पर गंभीरता से चिंतन करेंगे तो वो दावा करते हैं हरियाणा में बीजेपी को एक तिहाई बहुमत अनिल विज के नेतृत्व में मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जनता अनिल विज को सीएम के रूप में 2024 में देखना चाहती है एक तो अनिल विज कुशल प्रशासन चलाना जानते हैं और एक ब्यूरोक्रेसी से कैसे काम लेकर प्रदेश की जनता को इंसाफ व खुशहाल रखना है ये भी वह जानते हैं। शांडिल्य ने कहा कि सबसे बड़ी बात जनता अनिल विज को जुबान का धनी मतलब मैंन ऑफ कमीटमेंट मानती हैं। विश्व हिंदू तख्त व एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट भी गृह मंत्री अनिल विज पर एक अच्छे शासक होने का विश्वास रखती हैं। उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी का भी तीसरी बार पीएम बनना तय है क्योंकि उनका विश्वास जो 2014 में था वो 2019 में बढ़ा व 2024 में तो देश की जनता मोदी को अपना सुरक्षा कवच मानती हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.