भावना, हरियाणा(TSN): भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला आज खेला जा रहा हैं। ये सेमीफाइनल मुकाबला वर्ल्ड कप 2023 का हैं,जहां भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर तीसरी बार वर्ल्ड कप जीतने के लिए आखिरी दहलीज पर पहुंच जाएगी, वहीं न्यूजीलैंड इस मैच को जीतकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच जाएगा।
वर्ल्ड कप सीरीज़ को देखा जाए तो भारत की टीम मजबूत है क्योंकि भारत ने लीग मैच में लगातार 9 के 9 मैच में जीत हासिल की है जबकि न्यूजीलैंड अंक तालिका में नंबर 4 पर रहा हैं। दोनों टीमों की परफॉर्मेंस को देखते हुए यह नॉक आउट मुकाबला है जो हारा वो बाहर ऐसे में नॉक आउट मुकाबलों में न्यूजीलैंड भारत के ऊपर हावी नजर आता हैं।
वहीं इस सेमीफाइनल मुकाबले को देखते हुए हर वर्ग में उत्साह देखने को मिल रहा हैं। करनाल में बच्चों ने गायत्री मंत्र और हनुमान चालीसा का पाठ किया और भगवान से जीत के लिए प्रार्थना की। भारत के खिलाड़ियों पर इन बच्चों पर पूरा भरोसा है और ये बच्चे विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह से काफी उम्मीद लगाकर बैठे हैं, ऐसे में जब मुकाबला शुरू होगा सभी की नजरें भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर हैं। अब देखना यह हैं कि कौन सा खिलाड़ी इस बार किसको धूल चटाता हैं।
