मामा हो तो ऐसा! भांजी की शादी में दिया एक करोड़ का शगुन… Video देख रह जाएंगे हैरान

रेवाड़ी (एकता): मामा-भांजी का रिश्ता बाप-बेटी जैसा होता है। भांजी के लिए मामा मां से भी बड़कर होता है। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले में सामने आया है। जहां एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक मामा ने भांजी पर ऐसा प्यार लुटाया कि परिवार सहित सभी गांव वाले हैरान रह गए।

सूत्रों के मुताबिक रेवाड़ी शहर में एक मामा ने अपनी भांजी की शादी में एक करोड़ का शगुन दिया। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज के तहत भरे जाने वाले भात (शगुन) में ऐसी मिसाल पेश की है कि उसकी चर्चा आसपास ही नहीं, बल्कि देशभर में हो रही है। बताया जा रहा है कि रेवाड़ी से सटे गांव आसलवास निवासी सतबीर की बहन की शादी सिंदरपुर में हुई थी। वह काफी लंबे समय से गढ़ी बोलनी रोड स्थित पदैयावास के पास परिवार के साथ रहती है।

सतबीर की इकलौती बहन के पति की काफी समय पहले मौ+त हो गई थी। उसकी एक ही भांजी है। जिसकी शादी से पहले भाई की तरह भात की रस्म निभाने के लिए सतबीर अपने गांव के मौजिज लोगों के साथ बहन के घर पहुंचा। उसने भांजी की शादी में नोटों की गड्डियों का ढेर लगा दिया। उसने एक करोड़, 1 लाख, 11 हजार 101 रुपए कैश भात में दिए। इतना ही नहीं, करोड़ों रुपए के गहने भी दिए। इस भात में दिए गए कैश का वीडियो खूब चर्चा बटोर रहा है। 500-500 के नोट की गड्डियों का सतबीर ने अपनी बहन के घर ढेर लगा दिया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा के सरकारी स्कूलों की हकीकत आई सामने, सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षा व्यवस्था की कई खामियां उजागर

धर्मशाला/राहुल चावला-:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति को लेकर किए गए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) ने शिक्षा व्यवस्था की कई गंभीर कमियों को उजागर किया है।सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, छात्र सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य सामने आए...

एयरो सिटी में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, विभागीय लापरवाही के खिलाफ पार्षद ने किया रोष प्रदर्शन

मोहाली-:एयरो सिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह ने लोगों को साथ लेकर बिजली विभाग और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन किया।पार्षद हरविंदर सिंह ने विभागीय लापरवाही को हादसे का प्रमुख...

एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर मुकरा ज्वेलर, धोखाधड़ी का केस दर्ज

मोहाली।एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर भुगतान न करने के आरोप में पुलिस ने एक ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने कीमती धातु बेचने के नाम पर सामान लिया, लेकिन बाद में न तो उसकी कीमत अदा की और न ही सामान वापस...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

शिमला-:राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं रहीं। हर्ष...

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, न पैसा देगा प्रदेश, न खरीदेगा महंगी बिजली:

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति बनी है और इसमें हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी गई है। नरेश चौहान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सभी राज्यों की रुचि रही है...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.