जींद में होगी संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक, आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

करनाल:-  कल जींद में होगी संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक, बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय । किसान 21 फरवरी को प्रदेश में करेगे हल्ला बोल प्रदर्शन, 26 और 26 फरवरी को दिल्ली जाने वाले सभी हाइवे पर उतरेंगे ट्रेक्टर । किसान आंदोलन के मद्देनजर भारतीय किसान यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए बड़े निर्णय ।

पंजाब से शुरू हुए किसान आंदोलन के छठे दिन भारतीय किसान यूनियन ने आगामी रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है । भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि राकेश टिकैत ने कल सिसोली में हुई राष्ट्रीय बैठक कई निर्णय लिए गए है ।

रतन मान ने बताया कि सोमवार को जींद में संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल किसान संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें आंदोलन की आगामी रूपरेखा और भागेदारी की रणनीति बनेगी ।

मान ने कहा कि 21 फरवरी के प्रदेश के सभी जिला सचिवालय पर किसान हल्ला बोल प्रदर्शन करेगे । किसान अपनी मांगों लेकर सरकार को ज्ञापन देंगे और पंजाब बॉर्डर पर डटे किसानों का समर्थन किया जाएगा ।

भाकियू नेता ने कहा कि 26 और 27 फरवरी के लिए बड़ी रणनीति बनाई जा रही है। हरियाणा के सभी जिलों के किसान दो दिन तक बढ़ा प्रदर्शन करेगे । दिल्ली जाने वाले सभी रास्तों पर किसान अपने ट्रेक्टर का रुख दिल्ली की तरफ करेगे और सरकार को चेताया जायेगा कि किसान जब चाहे दिल्ली जायेगे ।

मीटिंग में शामिल हुए किसान नेता जोगिंदर सिंह और सुरेंद्र सिंह धूम्मन ने कहा कि सरकार को किसानों की मांगे पूरी करनी चाहिए और बॉर्डर पर किसानों के साथ ज्यादती बंद होनी चाहिए । वही हरियाणा के किसानों ने कहा की एसवाईएल नहर का पानी भी उन्हें मिलना चाहिए लेकिन राजनीतिक दल इस मामले में खुलकर सिर्फ राजनीति करते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यमुनानगर में 4 अक्टूबर को किसान महापंचायत, 5 हजार किसानों के जुटने का दावा

यमुनानगर-:यमुनानगर में 4 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत ग्रुप की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।महापंचायत की अगुवाई किसान नेता राकेश टिकैत करेंगे।संगठन का दावा है कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों से करीब 5 हजार किसान इसमें शामिल होंगे।राकेश टिकैत के स्वागत के लिए करीब 200 ट्रैक्टरों की व्यवस्था की जा...

करनाल में गूंजा कबड्डी चैंपियन का नाम, गोल्ड मेडलिस्ट कप्तान सुनील मलिक का जोरदार स्वागत

करनाल-:एशियन गेम्स में ईरान को हराकर भारत को कबड्डी में गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान सुनील मलिक के करनाल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गोल्ड मेडल जीतकर लौटे सुनील मलिक की एक झलक पाने के लिए खेल प्रेमियों और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। फाइनल में पिछड़ने के बाद...

पर्यटन सीजन में मैक्लोडगंज हुआ पैक, ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पुलिस ने बढ़ाया पहरा

राहुल चावला,धर्मशाला-:पर्यटन सीजन के आगाज के साथ ही जिला कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है।मैक्लोडगंज,धर्मशाला,धर्मकोट और भागसू में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से निपटने...

चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा हमला,CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और देशद्रोह का केस चलाने की मांग

शिमला/संजू-:कांग्रेस के शिमला ग्रामीण अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।हिमराल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के लिए बनी चयन समिति की संरचना और निर्वाचन आयुक्तों को मिले कानूनी संरक्षण पर...

कबड्डी खिलाड़ियों की प्राइज मनी पर सीएम से होगी बात,खिलाड़ियों की मांग पर फैसला लेंगे मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में राज्य स्तरीय जुडो चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।इस दौरान उन्होंने खेलों को युवाओं को नशे से दूर रखने का महत्वपूर्ण जरिया बताया। वहीं एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.