भावना,हरियाणा(TSN): दीपावली की रात अंबाला में रोडवेज ड्राइवर की ह+त्या के बाद से हरियाणा रोडवेज कर्मचारी गुस्सा+ए हुए हैं। दोषि+यों को पकड़कर उन्हें कड़ी सजा देने की मांग रोडवेज कर्मचारियों की ओर से की जा रही हैं। वहीं बुधवार सुबह ही ह+त्यारों की गिर+फ्तारी न होने से नाराज़ रोडवेज कर्मचारियों ने पूरे प्रदेश में जगह-जगह चक्का जाम कर दिया हैं।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के इस चक्का जाम को लेकर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने की रोडवेज यूनियन से अपील की हैं कि बसों को रोकने से नहीं बल्कि बातचीत से समस्या का समाधान निकलेगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन को रोकने से आम जनता को परेशानी होती हैं, इसलिए कर्मचारी बसों को न रोके। परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग और हरियाणा रोडवेज सांझा कर्मचारी यूनियंस के ने प्रधान सहित यूनियन के पदाधिकारियो के सा शाम 5 बजे चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में बैठक करेंगे। उन्होंने कहा की सरकार कर्मचारियों के साथ है और उनकी जो भी जायज मांगे होगी उन्हें पूरा किया जाएगा।
इस बैठक में परिवहन विभाग के उच्च अधिकारी भी शामिल होंगें। परिवहन मंत्री ने कहा हरियाणा रोडवेज गरीब जनता का जहाज हैं तो वहीं चालक परिचालक हरियाणा रोडवेज की जान हैं। उन्होंने कहा कि ड्राइवर की ह+त्या में शामिल है तीन दोषियों को गिर+फ्तार कर लिया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों को कड़ी स+जा दी जाएगी
