/ Aug 30, 2026

जिन मंदिरों में जा रही हैं कंगना, उनकी सफाई करवाना जरूरी – विक्रमादित्य सिंह

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को लेकर तीखा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने देव समाज का हवाला देते हुए कहा कि आज कंगना जिन- जिन मंदिरों में जा रही है, उन मंदिरों की साफ-सफाई करवाना है। यह बात कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने देव नीति व देव संस्कृति का हवाला देते हुए द्रंग विधानसभा के टकोली में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना के खान पान को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं, उससे देव समाज व देव नीति के लोग आहत हैं। देव नीति के विपरीत कई तरह के प्रहार कर देव समाज को कलंकित करने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। देवभूमि में रहकर प्रदेश के लोग देव नीति पर निष्ठा व विश्वास रखते हैं.
मोदी भी कई सालों तक रहे सीएम..उनको बोलने की हिम्मत हैं कंगना में
वहीं कंगना रनौत द्वारा वीरभद्र परिवार पर कुर्सी से चिपके रहने के आरोपों पर भी अपने संबोधन में विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि जनता ने उनके परिवार को यह आर्शीवाद दिया है, तभी उनके पिता स्व वीरभद्र सिंह 6 बार सीएम बने । यदि उनमें इतनी हिम्मत हैं तो हमारे परिवार पर निजी तौर पर आरोप लगाने के बजाय पीएम मोदी को भी कुर्सी छोड़ने की बात कहें। पीएम मोदी भी कई सालों तक गुजरात के सीएम रहे हैं और अब 74 वर्ष की उम्र में तीसरी बार पीएम बनने का सपना देख रहें है।
दो नावों पर सवार है कंगना, एक पैर मुम्बई तो दूसरा फसा रखा है हिमाचल में 
इतना ही नहीं विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर जुबानी प्रहार करते हुए आज वे हरेक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही गुणगान कर रही है। इस जाप से उनकी नाव पार लगने वाली नहीं है। उनकी एक टांग मुम्बई और एक टांग हिमाचल में हैं और दो नावों पर सवार कंगना की नाव बहुत जल्द डूबने वाली है। उन्होंने कंगना को नसीहत देते हुए कहा कि अपना बोरिया बिस्तर तैयार रखो और 4 जून के बाद मुंबई में फिल्म प्रोजेक्टों पर काम करने की तैयारी करो।इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य ने अपनी प्राथमिकता गिनवाते हुए मंडी जिला के टकोली में केंद्र से फ्रूट एवं फूड प्रोसेसिंग यूनिट मंजूर कराने की भी बात कही। इस जनसभा में उनके साथ पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.