/ Aug 31, 2026

कांग्रेस के आरोपों पर जयराम बोले…जनमंच जनता के लिए था, सुक्खू सरकार की पिकनिक नहीं थी

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- पूर्व की जयराम सरकार के समय में चले जनमंच कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस सरकार की तरफ से लगाए गए आरोपों पर पूर्स सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तीखा पलटवार किया है। मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार में जो जनमंच कार्यक्रम चला था वो जनता की समस्याओं के समाधान का मंच था। वो सुक्खू सरकार की पिकनिक नहीं थी, जिसमें सीएम दूरदराज के गांवों में जाकर रात को नाटी डालकर वापिस आ जाते हैं जबकि वहां की समस्याओं का कोई समाधान नहीं होता।
जयराम ठाकुर  ने कहा कि जनमंच में हर व्यक्ति के हाथ में माईक देकर उनकी समस्याओं को जाना जाता था और मौके पर ही उनका समाधान भी होता था। यहां कांग्रेस सरकार में तो किसी को बोलने तक की आजादी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस नेता ने इस तरह के आरोप लगाए हैं वे उनके बेबुनियाद आरोपों का जबाव देना उचित नहीं समझते हैं।
प्रदेश में बड़ी संख्या में व्याप्त है भ्रष्टाचार, समय आने पर होगा खुलासा

 जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है जिसका समय आने पर खुलासा किया जाएगा और जिस दिन खुलासा होगा उस दिन सरकार के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। सरकार बताए कि बद्दी की एसपी रातोंरात अपना आवास छोड़कर कहां चली गई। लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, उद्योग विभाग और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है जिसकी सरकार कोई जांच नहीं करवा रही है।

शहीद राकेश कुमार को दी श्रद्धांजलि

इस मौके पर जयराम ठाकुर ने शहीद राकेश कुमार को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही शहीद के घर जाकर परिजनों से मुलाकात भी करेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि राकेश कुमार ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। हमें इस बात का दुख है कि हमने अपने एक वीर जवान को खोया है लेकिन दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.