जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध स्वरूप चुनावों का बहिष्कार करना चाह रही है। इसके लिए वहां के लोगों ने भी सभी प्रत्याशियों से अपने नाम वापिस लेने की गुहार लगाई थी। भाजपा और अन्य उम्मीदवारों ने इस पर अपनी सहमति भी जता दी थी। कांग्रेस को छोड़कर सभी प्रत्याशी एसडीएम बल्ह के कार्यालय में पहुंच गए लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर दौंहदी वार्ड की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। इससे कांग्रेस के दोहरे चरित्र का एक बार फिर से पर्दाफाश हुआ है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने मंडी शहर की जनभावनाओं के अनुरूप कुछ ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर नगर निगम का गठन किया था और लोगों को जल्द ही इससे बाहर करने का भरोसा भी दिलाया था। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद प्रदेश सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया और अब यहां चुनाव करवाए जा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने दौंहदी वार्ड के लोगों से आहवान किया है कि वे कांग्रेस प्रत्याशी से यह सवाल जरूर करें कि आखिर वे जनभावाओं के साथ क्यों खड़े नहीं हुए। उन्होंने कहा कि चुनावों के माध्यम से जनता कांग्रेस को इसका करारा जबाव देगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

घग्गर में खनन माफिया का खूनी खेल: पुलिस पर पथराव, जिप्सी पर चढ़ाया ट्रैक्टर; 4 गिरफ्तार

मोनिका रावत,पंचकूला-:घग्गर नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची पंचकूला पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले पुलिस टीम पर पथराव किया और फिर भागने के दौरान पुलिस की जिप्सी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश कर दी।इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।पुलिस ने...

मंडी से भाजपा का हुंकार, जयराम बोले- विधानसभा चुनाव में दिखेगा स्थानीय चुनावों का असर

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के बाद भाजपा ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने दावा किया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों...

पलवल पहुंचे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, SIR, पेपर लीक और भाजपा पर साधा निशाना

पलवल-:पलवल में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR), युवाओं के मुद्दे,पेपर लीक, राम मंदिर में कथित चोरी और भाजपा सरकार को लेकर कई बड़े बयान दिए।प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित पार्टी...

गुरुग्राम में ट्रैफिक सुधार की नई पहल, शंकर चौक और साइबर हब के लिए बदला ट्रैफिक प्लान

गुरुग्राम -:गुरुग्राम में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़े स्तर पर ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। शंकर चौक, साइबर हब, उद्योग विहार और सरहौल बॉर्डर जैसे व्यस्त इलाकों में वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए नए रूट तय किए गए हैं। इसके साथ ही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.