दिल्ली, 28 फरवरी-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय नेताओं से महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अमित शाह और गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में प्रदेश के हितों, विकास परियोजनाओं और सहकारिता से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। जयराम ठाकुर ने हिमाचल से संबंधित लंबित परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर सकारात्मक संवाद होने की जानकारी दी।वहीं केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ बैठक में एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के सहयोग से चल रहे प्रोजेक्ट्स, मंडी में निर्माणाधीन ‘शिवधाम’ परियोजना तथा हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर विशेष चर्चा हुई।‘शिवधाम’ प्रोजेक्ट को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वाकांक्षी पहल बताते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश में पर्यटन के नए आयाम स्थापित करेगी। इससे न केवल स्थानीय संस्कृति और आस्था स्थलों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और प्रदेश के समन्वय से हिमाचल में विकास की गति और तेज होगी तथा पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा मिले.
