जयराम ठाकुर बोले…सदन में वादा करके मुकरी सरकार, थुनाग हॉर्टिकल्चर कॉलेज को बंद करने की साज़िश

शिमला, 28 सितम्बर (TSN)नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार पूर्व सरकार के कामों को एक-एक कर बंद कर रही है। अब थुनाग उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज को भी बंद कर रही है। पूर्व सरकार द्वारा कॉलेज के निर्माण के लिए दी गई 10 करोड़ रुपए की धनराशि भी वापस मंगवा ली। जिस कॉलेज से तीन-तीन सत्र पास होकर चले गए। अब उस कॉलेज को बंद करने की साज़िशें सरकार द्वारा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा संस्थानों को जारी किए गए बजट को वापस मंगवा कर मुख्यमत्री सुखविंदर सिंह ‘सुक्खू’ अपनी सरकार चलाना चाहते हैं। आज तक सरकारें नए संस्थान खोलती है, पहले से चले संस्थाओं को सुदृढ़ करती हैं। उन्हें बजट देकर उनके संसाधन और अधोसंरचना में बढ़ोतरी करती हैं लेकिन प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार आई है जो चल रहे संस्थानों के अधोसंरचना के विकास को दिए गए पैसे वापस माँगती है।जयराम ठाकुर ने कहा कि इसी विधान सभा सत्र के दौरान 30 अगस्त को  मेरे द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी और मुख्यमंत्री सुक्खू ने सदन में कहा था कि सरकार थुनाग के उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज को बंद नहीं कर रही है। उसे पूरी मजबूती के साथ चलाएगी। उसका हर संभव विकास करेगी लेकिन सदन में वादा करने के बाद भी सरकार अपने वादे से मुकर गई है। 24 सितंबर को जारी पत्र में सुक्खू सरकार ने कॉलेज के विकास के लिए हमारी सरकार के द्वारा दिए गए करोड़ रुपए वापस मांगकर अपने इरादे साफ़ कर दिए।
हमीरपुर में प्रदर्शन के दौरान हुई युवक की मृ.त्यु पर जताया शोक
नेता प्रतिपक्ष ने हमीरपुर में देवभूमि संघर्ष समिति द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे वीरेंद्र परमार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मृतात्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.