विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों व फास्ट फूड की रेहड़ियों पर ओनर आईडी वाले बयान पर बोले जयराम ठाकुर

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा प्रदेश भर के भोजनालयों व फास्ट फूड की रेहड़ियों पर ओनर आईडी लगाने के बयान पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जयराम ठाकुर का कहना है कि विक्रमादित्य सिंह के द्वारा की जा रही इस पहल वे स्वागत करते हैं। क्योंकि पिछली भाजपा सरकार ने ही स्ट्रीट वेंडर एक्ट के तहत वेरिफिकेशन पॉलिसी पर काम करना शुरू किया था। अब इस पहल पर विक्रमादित्य सिंह कितना कायम रहते हैं यह नामालूम है। इनके एक साथी की बड़ी-बड़ी बातें करने के दो दिन बाद ही टांगे लड़खड़ा गई थी। यह तंज बुधवार शाम को मंडी पहुंचे जयराम ठाकुर ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कसा है।
वेरिफिकेशन पॉलिसी का कांग्रेसी मित्रों ने बनाया था मजाक
पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की हर गलियों में बाहरी राज्यों से प्रवासी पहुंच रहे हैं और यहां पर काम करते हुए यह प्रवासी अपनी पहचान को छिपा रहे हैं। लेकिन हिमाचल में बाहर से आने वाले दूर से ही पहचाने जाते हैं।ऐसे में जरूरी हो जाता है कि इनका पंजीकरण व वेरिफिकेशन कराई जाए। जब उनकी सरकार ने स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट में पंजीकरण व वेरिफिकेशन की शुरुआत की थी तो उस समय कांग्रेस के मित्रों द्वारा इसका विरोध किया गया था। इतना ही पंजीकरण व वेरिफिशन के लिए बनाई गई इस पॉलिसी पर कुछ कांग्रेसी नेताओं ने उनका मजाक बनाया था। लेकिन आज भाजपा की सरकार के समय बनाई पॉलिसी का जिक्र विक्रमादित्य सिंह स्वयं अपनी जुबान से कर रहे हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह कब तक इस बात टिके रहते हैं, इसका उन्हें ज्ञान नहीं है। जयराम ठाकुर  ने कैबिनेट मंत्री अनिरूद्व सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी टांगे तो दिन बाद ही लड़खडा गई थी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.