/ May 17, 2026

गुरुग्राम और हरियाणा की जनता के भविष्य का फैसला करेगा यह चुनाव-नितिन गडकरी

गुरुग्राम, 25 सितम्बर –भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा के समर्थन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुग्राम पहुचे। गुरुग्राम के भीमनगर में आयोजित विशाल जन सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह चुनाव गुरुग्राम और हरियाणा का भविष्य तय करने वाला चुनाव होगा। उन्होंने लोगो से भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि देश मे कांग्रेस ने 60 साल राज किया, लेकिन भाजपा ने दस साल के राज में कांग्रेस से तीन गुना ज्यादा काम करके दिखा दिया कि भाजपा देश के लिए कितनी जरूरी है।
 नितिन गडकरी  ने कहा कि देश मे सड़को का जाल बिछा कर हमने दूरियां कम करने का काम किया है। पहले मुंबई जाने में 36 से 40 घण्टे लगते थे। मुंबई एक्सप्रेक्स हाइवे बना कर इस दूरी को 12 से 14 घण्टे करने का काम भाजपा की सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि अब जनता की बारी है भाजपा प्रत्याशी को जीता कर गुरुग्राम का ओर भी विकास करवाने की। अब लोगो को दिल्ली के जाम से निजात मिल गई है। दिल्ली जाने की अब लोगो को आवश्यकता ही नही पड़ती क्योंकि सड़को का ऐसा जाल बिछ गया है जो बाहर की   बाहर ही लोगो को उनके गंतव्य तक पहुचने के लिए पर्याप्त है.
 नितिन गडकरी ने कहा कि देश मे सभी का समान विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस देश मे सभी को एक समान गैस मिलनी चाहिए। एक समान रोजगार मिलना चाहिए। हम देश को समृद्ध बनाना चाहते है। देश के प्रधानमंत्री का एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास। इसी नारे को साकार करने के लिए अब गुरुग्राम के लोगो को भी कमर कसनी होगी और गुड़गांव विधानसभा में कमल खिलाना होगा। वही भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री के सामने गुरुग्राम में लगने वाले जाम की समस्या को रखते हुए एलिवेटिड रोड बनवाए जाने की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वाशन दिया है कि वह इस पर जरूर ध्यान देंगे। वही जनसभा में उमड़ी भीड़ को देख कर विरोधियों की नींद उड़ गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

बिलासपुर, सुभाष -:लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और कई राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुल देवी मां श्री नैना देवी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की और देश...

मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में, पार्टी को दरकिनार करके न लड़े पंचायत चुनाव

मंडी धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज में चुनाव लड़ रहे लोगों को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता है जबकि प्रधान बाद में। आज हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.