एयरो सिटी में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, विभागीय लापरवाही के खिलाफ पार्षद ने किया रोष प्रदर्शन

मोहाली-:एयरो सिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह ने लोगों को साथ लेकर बिजली विभाग और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन किया।पार्षद हरविंदर सिंह ने विभागीय लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।स्थानीय लोगों के अनुसार वह बिहार का रहने वाला था और उसकी उम्र करीब 40 से 42 वर्ष के बीच थी। पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है।पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जाने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पार्षद हरविंदर सिंह व भडक़े स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से कई स्ट्रीट लाइटों के पास नंगी बिजली की तारें और खराब फिटिंग मौजूद थी,जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। उनका कहना है कि संबंधित विभाग को इस संबंध में कई बार शिकायतें भी दी गई थी,लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

कई बार शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

पार्षद ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों और बिजली कनेक्शनों की खराब स्थिति को लेकर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बार-बार अवगत कराया गया था। इसके बावजूद मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्यों में लापरवाही बरती गई। उनका कहना है कि यदि शिकायतों को गंभीरता से लिया जाता तो एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकती थी।

सार्वजनिक सुरक्षा पर उठे सवाल

हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर बिजली व्यवस्था की अनदेखी पर चिंता जताई। उनका कहना है कि खुले तार और खराब विद्युत ढांचा आम लोगों की जान के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। लोगों ने एयरो सिटी के सभी ब्लॉकों में स्ट्रीट लाइटों, बिजली के खंभों और कनेक्शनों की व्यापक जांच कराने की मांग की है।

निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।उनका कहना है कि जन सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए,ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा ना हो।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ख्योड़ नालवाड़ मेले में सियासत पर डिप्टी सीएम का तंज, बोले- धार्मिक आयोजनों को राजनीति से रखें दूर

मंडी/धर्मवीर-:जिला स्तरीय ख्योड़ नालवाड़ मेले के समापन समारोह में पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिरों और मेलों जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी समाज...

गीता महोत्सव को दिवाली की तरह मनाएं, 48 कोस परिधि में चलेगा स्वच्छता अभियान: मुख्यमंत्री नायब सैनी

कुरुक्षेत्र-:अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थानम में धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संवाद किया।बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव केवल सरकारी आयोजन न रहकर जन-जन के सहयोग से सामूहिक उत्सव बने,इसके लिए सभी संस्थाओं और नागरिकों को सक्रिय...

कुल्लू दशहरा में इस बार दिखेगा विश्व संस्कृतियों का संगम, ड्रोन-लेजर शो रहेगा खास आकर्षण

कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को इस वर्ष और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 21 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर अटल सदन में दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई,जिसकी अध्यक्षता...

दलाई लामा के प्रवास से धर्मशाला के पर्यटन कारोबार को मिलती है नई रफ्तार, होटल कारोबारियों में नवंबर को लेकर उत्साह

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला और मैक्लोडगंज की पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के प्रवास की अहम भूमिका सामने आती है।दलाई लामा के प्रवास और उनकी शिक्षाओं व दर्शनों के लिए देश-विदेश से आने वाले अनुयायियों के कारण मैक्लोडगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन कारोबार में तेजी देखने को मिलती है।होटल एवं...

शूटिंग में राइजा ढिल्लों का दमदार प्रदर्शन, टीम स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

करनाल-:करनाल के शामगढ़ की 22 वर्षीय निशानेबाज राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी खुशी का माहौल है। परिनाज़ धालीवाल और महेश्वरी चौहान के साथ किया शानदार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.