हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए इजराइल में नौकरी,1-1लाख लेकर मजदूरों को भेजा जा रहा

हरियाणा- भारत सरकार और इजराइल के बीच रोजगार को लेकर हुए समझौते के बाद हरियाणा सरकार ने दस हजार बेरोजगारों युवाओं के लिए नौकरी की घोषणा की थी. अब इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में इजराइल में नौकरी के लिए टेस्ट लिया जा रहा है. यह भर्ती छह दिन तक चलेगी.वही अब एजेंट भी अपने मुनाफ़े के चक्कर मे 1 -1 लाख मे यहां मजदूरों को भेज रहे है, युवाओं का टेस्ट लेने के लिए इजराइल से टीम आई हुई है, जो परीक्षण कर रही है. इजराइल में शटरिंग, पेंटर और खेती के काम लिए ये भर्ती की जा रही है. इजराइल में नौकरी पाने के लिए युवाओं में काफी उत्साह दिख रहा है. यहां हरियाणा से ही नहीं, बल्कि पंजाब, यूपी, राजस्थान के युवक भारी संख्या में पहुंच रहे हैं. इस भर्ती में हरियाणा के युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. इजराइल में युद्ध चल रहा है, फिर भी युवा इजराइल में नौकरी करने जाना चाहते हैं. इन युवाओं का कहना है कि यहां रोजगार नहीं है. बेरोजगारी के कारण वे इजराइल में जाना चाहते हैं.कुछ अन्य युवाओं ने कहा कि मौ.. त तो आनी है, आनी होगी तो यहां भी आ जाएगी. वहां सैलरी ज्यादा मिल रही है. उन्हें कोई डर नहीं है. वे इजराइल में नौकरी करने जाना चाहते हैं. भारत सरकार भेज रही है, आगे वहां पता चलेगा. वहां लाखों में सैलरी मिलेगी.

 

 

 

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर, पहली कक्षा से स्नातकोत्तर तक मिलेगी मासिक छात्रवृत्ति

चंबा,मंजुर पठान-:हिमाचल प्रदेश सरकार और भारत सरकार द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जा रही हैं।इन योजनाओं के तहत पहली कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों को हर महीने छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।तहसील कल्याण अधिकारी तीसा ने ऐसे सभी पात्र विद्यार्थियों और...

सोनीपत में मुख्यमंत्री का छात्रों से संवाद, बोले- मेहनत और पारदर्शिता से ही युवाओं का भविष्य होगा मजबूत

सोनीपत-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोनीपत में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि सफलता का आधार कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि हर योग्य...

5 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, मध्य प्रदेश से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला साइबर पुलिस ने करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मध्य प्रदेश से दो अहम आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों पर ऑनलाइन गेमिंग ऐप ‘रॉकी बुक’ के जरिए निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर लोगों से करीब 5 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है।पुलिस...

राजेंद्र राणा का सुक्खू सरकार पर प्रहार, कर्ज और वादाखिलाफी पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश के विकास की बजाय कर्ज,राजनीतिक प्रतिशोध और चुनावी वादों से पीछे हटने के कारण चर्चा में है।राणा ने दावा किया कि प्रदेश में जनहित की...

पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन के शेष कार्य को मंजूरी, ₹378.48 करोड़ से होगा निर्माण

शिमला-:पिंजौर-बद्दी-नालागढ़ फोरलेन परियोजना के लंबे समय से लंबित शेष कार्य को अब नई गति मिलने जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने परियोजना के बैलेंस कार्य के लिए ₹378.48 करोड़ की लागत का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) जारी कर दिया है। यह कार्य पिंजौर बाईपास से बद्दी-नालागढ़ सेक्शन (किमी 4+200 से 34+500) तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.