/ Aug 31, 2026

मेडिकल कॉलेज नेरचौक में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए जेआर डॉक्टर

मंडी, धर्मवीर ( (TSN)- श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के 25 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर तीन महीनों से वेतन न मिलने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। आज इनकी हड़ताल का तीसरा दिन था। आज भी इन्होंने ओपीडी में किसी भी तरह की सेवाएं नहीं दी। हालांकि यह सभी अमरजेंसी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन बाकी सेवाओं का पूरी तरह से बहिष्कार कर रखा है।
तीन महीनों से नहीं मिला है वेतन, तीन दिनों से हड़ताल पर हैं जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर
जूनियर रेजिडेंट डाक्टर नमन शर्मा ने बताया कि बीते 3 महीनों से इन्हें किसी भी तरह का वेतन सरकार की तरफ से नहीं दिया गया है। जिस कारण इन्हें अपना गुजर-बसर करने और पढ़ाई को जारी रखने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल पर जाने के कारण जहां मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है वहीं इनकी पढ़ाई पर भी विपरित प्रभाव पड़ रहा है। बता दें कि जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को सरकार की तरफ से स्टाइपेंड के रूप में मासिक वेतन दिया जाता है। यह स्टाइपेंड इन्हें अपनी पढ़ाई को जारी रखने के साथ-साथ इनके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के लिए दिया जाता है। लेकिन बीते तीन महीनों से इन्हें यह वेतन नसीब ही नहीं हुआ है।
मेडिकल कॉलेज नेरचौक की जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. सौरव रत्न ने बताया कि उनकी इस हड़ताल में सभी सीनियर डॉक्टर और अन्य डॉक्टरों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। सभी काले बिल्ले लगाकर काम कर रहे हैं। सरकार को इस बारे में सूचित कर दिया गया है लेकिन अभी तक न तो कोई जबाव आया है और न ही स्टाइपेंड दिया गया है। इन्होंने सरकार से इस स्टाइपेंड को जल्द से जल्द जारी करने की गुहार लगाई है। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो फिर भविष्य में और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का कहना, सरकार के ध्यान में है मामला, जल्द होगा समाधान

श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक के कार्यकारी प्रधानाचार्य डा.राकेश कुमार ने बताया कि वेतन न मिलने की जानकारी सचिव स्वास्थ्य के माध्यम से सरकार तक पहुंचा दी गई है और इसके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही वेतन जारी कर दिया जाएगा।बता दें कि प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रह हैं लेकिन उन सभी को स्टाइपेंट के रूप में दिया जाने वाला वेतन नियमित रूप से मिल रहा है। सिर्फ मेडिकल कालेज नेरचौक के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को ही वेतन नहीं मिल रहा, जिसके चलते अब ये सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.