Mandi, 29 October -:भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी 12 से 13 बार एसआईआर हो चुकी है। अब भाजपा सरकार में होने पर कांग्रेस को दर्द क्यों हो रहा है, यह समझ से परे है।
दिशा कमेटी बैठक में कंगना का सख्त रुख
मंडी में दिशा कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कंगना ने कहा कि एसआईआर एक नियमित प्रक्रिया है और हर सरकार इसे करती है। यह पारदर्शिता लाने का एक बेहतर कदम है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस पर हो रहा दर्द बेवजह है,क्योंकि यह केंद्र सरकार का अच्छा निर्णय है।
अधिकारियों पर बरसीं सांसद, दी सख्त चेतावनी
बैठक के दौरान कंगना रनौत अधिकारियों पर भी सख्त नजर आईं।उन्होंने कहा कि कई अधिकारी सिर्फ मीटिंग अटेंड करने आते हैं,काम में अमल नहीं करते। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विकास कार्यों पर प्रगति नहीं हुई तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिल्मों से पूरा कर रही खर्च,जल्द रिलीज होगी ‘सर्कल’
कंगना ने बताया कि वे अपने निजी खर्चों को पूरा करने के लिए फिल्में भी कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नई थ्रिलर मूवी ‘सर्कल’ की डबिंग पूरी की है,जिसमें उनके साथ आर. माधवन नजर आएंगे। इसके अलावा वे जल्द एक नई फिल्म की शूटिंग भी शुरू करेंगी।उन्होंने कहा, “अब संसद सत्र में हिस्सा लेना और क्षेत्रीय दौरे करना— दोनों जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं, इसलिए फिल्मों के लिए समय निकालना पड़ता है।”
