मुंबई (एकता): रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के जाने-माने भारतीय अभिनेता हैं जो हिन्दी फिल्मों में नज़र आते हैं। हाल ही में Randeep Hooda ने अपनी शादी की प्यारी तस्वीरें शेयर कर तमाम रस्मों की झलक दिखाई है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से मणिपुरी रीति-रिवाज से शादी की। दोनों कपल काफी खूबसूरत लग रहे थे। वहीं दूसरी तरफ उनके पारंपरिक आउटफिट काफी अलग दिखे, जो कि हर किसी को पसंद आए।

बॉलीवुड एक्टर ने सोशल मीडिया पर अब अपनी मणिपुरी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। रणबीर व्हाइट कलर के पारंपरिक आउफिट पगड़ी, पुण्यात यानी कुर्ता, फीजोम यानी धोती में दिखे वहीं उनकी पत्नी लिन ने पोटलोई या पोलोई, मोटे कपड़े और बांस से बनी एक बेलनाकार स्कर्ट पहनी हुई थी।
इसे साटन और मखमली मैटीरियल के साथ-साथ जेम्स और गिलिटर्स से एम्बेलिश्ड कियाा गया। आप एक तस्वीर में देख सकते हैं कि कैसे उनकी होने वाली दुल्हन अपने पति रणदीप को वरमाला पहना रही है। साथ ही उनके हाथों के ऊपर Fruits से सजी टोकरी रखी हुई थी।

बताया जा रहा है कि शादी की रस्में इम्फाल के चुमथांग शन्नापुंग रिसॉर्ट में हुईं। जहां अभिनेता और लिन पारंपरिक मैतेई में शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस कपल पर खूब सारा प्यार बरसा रहे हैं। खास बात यह है कि अभिनेता अब हरियाणा लौटकर ग्रैंड रिस्पेशन होस्ट करेंगे। हालांकि इस बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।

