कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- अपनी मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र के रोडवेज कर्मचारियों ने बसों का चक्का जाम कर हड़ताल की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रोडवेज कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारीयो ने कहा कि सरकार जो हिट एंड रन कानून लेकर आई है। इसके विरोध में यह हड़ताल की गई है। इसके साथ-साथ जनसंख्या के आधार पर बस स्टैंड पर बसों को बढ़ाने व अन्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर आज हड़ताल की गई है।
वही इस हड़ताल से बस स्टैंड पर पहुंचे यात्री परेशान होते नजर आए। यात्रियों का कहना है कि उनको इस हड़ताल का पता नहीं था। इसलिए वह यात्रा करने के लिए पिहोवा बस स्टैंड पर पहुंचे थे। लेकिन जब उन्होंने आकर देखा कि सभी बसें साइड में खड़ी करके कर्मचारियों ने हड़ताल की है।जिससे उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इनको अपने काम पर जाना है और कोई भी बस व साधन न होने की वजह से उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
