/ Sep 18, 2026

आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर बदलाव जनसभा का दिया न्योता

हरियाणा-(जसकिरन-) आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर विभिन्न मुद्दों पर खट्टर सरकार को घेरा। इससे पूर्व, उन्होंने 28 जनवरी को जींद में होने वाली बदलाव जनसभा का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि इस बदलाव रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंच रहे।

उन्होंने कहा कि जींद हरियाणा की राजनीति का गढ़ है। जींद ने नेता तो बहुत बनाए, लेकिन जींद की व्यवस्था किसी ने नहीं बदली। आम आदमी पार्टी जींद से हरियाणा के बदलाव की शुरुआत कर रही है। ताकि हरियाणा में दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, 24 घंटे मुफ्त बिजली, युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्मान और महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भी वादे आम आदमी पार्टी करती है पहले जिन राज्यों में सरकार है वहां लागू करती है।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की व्यवस्था बिल्कुल खराब हो चुकी है। यही कारण है कि सीएम खट्टर जहां भी जाते हैं पहले पुलिस को भेज कर लोगों को चुप कराने का काम करते हैं। सीएम खट्टर कल रोहतक आए तो उससे पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिना किसी कारण के पूरा दिन हाउस अरेस्ट रखा गया। जब पुलिस से पूछा तो बोले ऊपर से दबाव है, जब तक सीएम खट्टर रोहतक में है तब तक बंद रखना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी ने सीएम खट्टर से कहा कि आप हमारे आदमियों को अरेस्ट करवा रहे हैं इसलिए जहां आप रेस्ट हाउस में रुके हैं वहां का घेराव करेंगे, लेकिन सीएम खट्टर चुपचाप वहां से निकल लिए। उन्होंने कहा कि ये घटना बताती है कि भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी से डरी हुई है। इसलिए भाजपा आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करने में लगी है। लेकिन भाजपा सरकार जो मर्जी करले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दबने वाले नहीं हैं। हरियाणा में अमूलचूल परिवर्तन होकर रहेगा, उसी बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 28 जनवरी को जींद पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हरियाणा का हर वर्ग परेशान है, लेकिन सरकार अपने घमंड में रहती है। पोर्टल से किसान और फैमिली आईडी से जनता परेशान है। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार, सबसे ज्यादा अपराध हरियाणा में है। दो दिन पहले गोहाना में हलवाई की दुकान पर 30-35 फायर कर 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई, व्यापारी डर के साए में जीने को मजबूर है।

उन्होंने कहा कि इस बेरोजगारी के बीच में खट्टर सरकार सरकार हरियाणा के पढ़े लिखे युवाओं को मजदूर बनाकर युद्ध ग्रस्त क्षेत्र इजरायल में भेज रही है। जहां से हर देश अपने नागरिकों को निकाल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा इसलिए जा रहे हैं कि भूख से अच्छा है, गोली खाकर मर जाएं। लेकिन खट्टर सरकार बताए कि इजरायल जाने वाले युवाओं की जान का जिम्मेदार कौन होगा ? 28 जनवरी को जींद की धरती से सीएम खट्टर से सभी सवाल पूछे जाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नई जिला कांग्रेस कमेटी के गठन पर मंत्री जगत सिंह नेगी की आपत्ति, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

शिमला,संजू-किन्नौर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं।राजस्व एवं बागवानी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी ने नई जिला कांग्रेस कमेटी यानी DCC के गठन पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारिणी से जुड़े नेताओं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को...

चंबा में सीजन की पहली बर्फबारी से पांगी मार्ग बंद, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में अब सर्दी ने दस्तक दे दी है।चंबा जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद जनजीवन प्रभावित होने लगा है। ताजा हिमपात के चलते पांगी घाटी को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग एक बार फिर बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से...

ज्वालामुखी मंदिर में खुद को आग लगाने वाले राजस्थान के युवक ने टांडा में तोड़ा दम

ज्वालामुखी-:ज्वालामुखी स्थित शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर परिसर में खुद को आग लगाने वाले राजस्थान निवासी 36 वर्षीय युवक की शुक्रवार सुबह टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान रामदास निवासी झालावाड़, राजस्थान के रूप में हुई है। वह घटना में करीब 70 फीसदी झुलस गया था।जानकारी के अनुसार,रामदास ने...

डिजिटल पेमेंट की सुविधा के साथ अतिरिक्त शुल्क का सवाल, व्यापारी बोले—बढ़ी लागत का असर कारोबार और ग्राहक दोनों पर पड़ सकता है

शिमला,संजू-:UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ने देश में भुगतान का तरीका काफी बदल दिया है।चाय की दुकान से लेकर बड़े कारोबारी प्रतिष्ठानों तक QR कोड के जरिए भुगतान अब आम बात है। लेकिन 2,000 रुपये से अधिक के कुछ व्यापारी UPI लेनदेन पर MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट को लेकर कारोबारियों की चिंता सामने आ...

अनिल विज ने सौंपे सहायता राशि के चेक, बोले- संकट के समय पत्रकारों और उनके परिवारों का साथ देना जरूरी

अम्बाला-:पत्रकारों और उनके परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के प्रयास लगातार जारी हैं।इसी कड़ी में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने चंडीगढ़ के दिवंगत पत्रकार राजेश जैन के बेटे अंकुश जैन को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।इसके अलावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.