/ May 20, 2026

केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा में ऊर्जा व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

हरियाणा , 08 नवंबर –केंद्रीय  मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की ऊर्जा नीति की देशभर में सराहना हो रही है। लाइन लॉस को कम करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जो कदम उठाए गए हैं, उनका परिणाम है कि वर्ष 2014 में हरियाणा में लाइन लॉस 34 प्रतिशत थे, वो आज घटकर 10 प्रतिशत रह गए हैं। हरियाणा के सभी बिजली निगम A+ रेटिंग में हैं.केंद्रीय ऊर्जा और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में ऊर्जा और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने के उपरांत मीडिया से बातचीत की।
हरियाणा को शत-प्रतिशत बिजली आपूर्ति करने का भरोसा 
केंद्रीय  मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सभी राज्यों के साथ  दोनों विभागों की योजनाओं के संबंध में बैठकें की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज हरियाणा के साथ बैठकें हुई हैं। दोनों विभागों की चालू परियोजनाओं तथा नई योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान बिजली की वर्तमान व भविष्य की आवश्यकता, ट्रांसमिशन लाइनों की सुदृढ़ता के लिए आरआरडीएस जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।आज की बैठक के दौरान इस विषय पर भी चर्चा की गई है कि हरियाणा की बिजली कंपनियों को पब्लिक लिस्टिंग में लाया जा सकता है। यदि भविष्य में ऐसा होता है तो ये अन्य राज्यों के लिए भी मार्गदर्शक विषय होगा। उन्होंने कहा कि प्रीपेड मीटर योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा ग्रांट दी जाती है। सबसे पहले प्रीपेड मीटर सरकारी कार्यालयों में लगाए जाएंगे। इनकी सफलता मिलने के बाद इसे व्यापक स्तर पर चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आगामी गर्मी के दौरान बिजली की मांग 14662 मेगावाट रहने की संभावना है, जिसको केंद्र सरकार द्वारा शत-प्रतिशत बिजली आपूर्ति करने का भरोसा हरियाणा को दिया है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को लेकर भी कई पहलुओं पर बातचीत हुई है। हरियाणा में जमीन आसानी से उपलब्ध नहीं होती, इसलिए रूफ टापॅ नीति को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। हर प्रदेश की परिस्थितियां अलग हैं। हिमाचल में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। वहीं, हरियाणा, पंजाब थर्मल पावर प्लांट पर निर्भर हैं।
अंबाला छावनी और यमुनानगर- जगाधरी सहित बड़े शहरों में मेट्रो की मांग पर होगा विचार 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बैठक में शहरी विकास की योजनाओं पर भी मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहले 1 करोड़ घर प्रदान किए गए थे। अब भी इस योजना के तहत 1  करोड़ घर का लक्ष्य रखा गया है। एसईसीसी डाटा के अनुसार योग्य लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। साथ ही, नये लाभार्थियों के लिए भी सर्वेक्षण करवाया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि जिन शहरों में पहले से मेट्रो चल रही हैं, वहां मेट्रो के विस्तार की सरकार की प्राथमिकता है। हालांकि, अंबाला शहर, अंबाला छावनी और यमुनानगर- जगाधरी सहित बड़े शहरों में मेट्रो की मांग आई है, इस पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा, शहरी परिवहन को सुदृढ़ करने के लिए पीएम ई-बस सेवा के तहत 450 नई बसें शामिल की जाएंगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.