शिमला, 12 सितम्बर – नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के आरोप को निराधार बताया है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री झूठ बोलकर अपनी नाकामी का ठीकरा हमारे सर फोड़ना चाहते हैं।जयराम ठाकुर ने कहा कि अनिरुद्ध सिंह एसा इसलिए कर रहे क्यूंकि दिल्ली आलाकमान की नाराज़गी से वह डर गए हैं और अपना बयान बदल रहे हैं। विधान सभा में दिए गए बयान के बाद उन पर कांग्रेस आलाकमान का भारी दबाव है। उन्हें मंत्री पद से हटाने के लिए मुख्यमंत्री को स्पष्ट निर्देश आलाकमान द्वारा दिए गए हैं।
संजौली मस्जित निर्माण को लेकर मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पूर्व भाजपा सरकार के समय रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा 12 लाख देने की बात कही थी. अनिरुद्ध सिंह के बयान को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार उन्हीं से ही उनके बयान आधारहीन बयान दिलवाकर डैमेज कंट्रोल करवाना चाहती है। उनसे अनर्गल आरोप लगावाए जा रहे हैं। इसलिए मंत्री भाजपा के सिर पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह के सभी आरोपों तथ्यहीन बताया।जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते कल प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सरकार द्वारा लाठीचार्ज करवाने के ख़िलाफ़ प्रदेश के लोगों में ज़बरदस्त ग़ुस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनभावनावों को समझने और उसका सम्मान करने में पूरी तरह नाकाम रही। अवैध निर्माण पर त्वरित कार्रवाई करना तो दूर सरकार अभी भी जनभावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के झूठ फैलाने के हथकंडे अब काम नहीं आएंगे।
