कांग्रेसी पिता पुत्री में भी बगावत..चित्रा सरवारा ने बतौर आजाद उम्मीदवार भरा नामांकन

अम्बाला, 12 सितम्बर- आज चुनावी नामांकन का आखिरी दिन है और अंबाला में कांग्रेसी पिता पुत्री में भी बगावत देखने को मिल रही है.एक तरफ चौधरी निर्मल सिंह ने अंबाला शहर विधानसभा से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन भरा तो दूसरी तरफ उनकी पुत्री चित्रा सरवारा ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अंबाला छावनी विधानसभा से नामांकन भर दिया है।
 बता दें कि चित्रा अंबाला छावनी विधानसभा से कांग्रेस की टिकट मांग रही थी लेकिन लिस्ट आने के बाद अब आजाद उम्मीदवार के तौर पर जमीनी स्तर पर उतर गई है।वही कांग्रेस लिस्ट जारी होने बाद एक बार फिर कांग्रेस का कुनबा बिखरता हुआ दिखाई दे रहा है। अंबाला छावनी विधानसभा का चुनाव अब रोचक होने जा रहा है. गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही चित्रा सरवारा को पार्टी से टिकट नहीं मिला तो चित्रा सरवारा ने कार्यकर्ताओं पर फैसला छोड़ा और एक मीटिंग बुलाई. इस मीटिंग के बाद  फैसला लिया गया कि वे  निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

देशभर में ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई को केमिस्टों की हड़ताल

शिमला -:ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स  (एआईओसीडी) ने 20 मई को देशव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार देशभर के करीब 12.40 लाख केमिस्ट और दवा वितरक इस आंदोलन में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश के दवा...

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.