नेता प्रतिपक्ष के जासूसी करने के आरोप हुए निराधार साबित…नरेश चौहान

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा बीते दिन प्रदेश सरकार पर ड्रोन से उनके घर की जासूसी करने के आरोप लगाए थे जिस पर मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने पलट वार किया है  और आरोपो को बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जो आरोप लगा रहे हैं वह सत्य नहीं है.सरकार द्वारा किसी भी तरह से उन पर नजर नहीं रखी जा रही है ।उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर के आरोप गलत साबित हुए हैं जिस ड्रोन की बात वे  कर रहे हैं वह जल प्रबंधन निगम का है ।
नरेश चौहान ने कहा कि जल प्रबंधन निगम शिमला शहर का ड्रोन के जरिए सर्वे का रहा है और बड़ी हैरानी की बात है कि नेता प्रतिपक्ष को इतनी हल्की बात करने की क्या जरूरत पड़ी । सरकार किसी की भी निगरानी नहीं कर रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने  विधानसभा में जवाब दिया था की प्रदेश सरकार किसी की भी जासूसी नहीं करवा रही है नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गलत और निराधार आरोप लगाए हैं।
प्रदेश की वित्तिय हालात के लिए पूर्व सरकार जिम्मेवार
वही नरेश चौहान ने प्रदेश की आर्थिक संकट को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक संकट पूर्व की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पैदा हुई है। पूर्व की सरकार ने कर्ज का बोझ प्रदेश पर डाला है और सरकारी कर्मचारी पेंशनर की देनदारियां पूर्व सरकार ने चुकता नहीं की और 10 हजार करोड़ की देनदारियां  सरकार पर छोड़ी गई है जबकि पूर्व सरकार को उस समय काफी पैसा मिला था।लेकिन 50 हजार एरियर का ही भुगतान किया,जोकि काफी कम था। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम को चाहिए था प्रदेश की आर्थिक स्तिथि को ठीक करते। क्योकि केंद्र में भी भाजपा की ही सरकार थी ओर  जीएसटी का पैसा भी 2022 तक मिलना  रहा। पिछले 5 साल जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहे और वो  चाहते तो प्रदेश में फाइनेंशियल मैनेजमेंट सही कर सकते थे और आज यह हालात पैदा नहीं होते। लेकिन किसी को घबराने की जरूरत नहीं है.
सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर
नरेश चौहान ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर है और इसको लेकर कड़े फैसला भी दिए जा रहे हैं और आने वाले एक-दो सालों में प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा ।सरकार ने इनकम टैक्स पे करने होटल रिसोर्ट जिन्हें सब्सिडी के तौर पर बिजली दी जाती थी उसे खत्म कर दिया है और  जरूरतमंद लोगों को 125 यूनिट बिजली अभी भी फ्री दे रही है ।हिमाचल  अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आने वाले समय में भी कड़े फैसले लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल राजनीति करने का काम कर रहा है । जबकि प्रदेश हित में जो सरकार फैसले ले  रही है। उसका विपक्ष को समर्थन करना चाहिए।
किसानों से माफी मांगें कंगना रनौत
वही नरेश चौहान ने  कंगना रनौत द्वारा किसानों को लेकर दिए गए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा को यह स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि यह उनका अपना बयान है या पार्टी का है और इस तरह का बयान देकर कंगना रनौत ने देश के अन्नदाता का अपमान किया है और उन्हें किसानों से माफी मांगनी चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.