वन कर्मी और 5 पालतू कुत्तों पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, पालमपुर भेजा गया

Mandi,Dharamveer-:मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत दारपा में पिछले कई दिनों से दहशत फैलाए हुए खूंखार तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। यह वही तेंदुआ है जिसने ड्यूटी पर तैनात एक वन कर्मी पर हमला किया था और पांच पालतू कुत्तों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था। तेंदुए की मौजूदगी से पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ था।
आज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एसीएफ की अगुवाई में 15 सदस्यीय वाइल्ड लाइफ टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को काबू में कर लिया। पकड़े जाने के बाद तेंदुए को पिंजरे में बंद कर पालमपुर वन्यजीव अभयारण्य भेज दिया गया है। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।सरकाघाट क्षेत्र के गांव धाड़ में बीते कुछ दिनों से तेंदुए की दहशत बनी हुई थी। तेंदुए ने पहले ड्यूटी के दौरान निरीक्षण पर पहुंचे वन कर्मी संजय कुमार पर अचानक हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इसके अलावा आज सुबह गांव में पांच पालतू कुत्तों और तेंदुए के बीच खूनी संघर्ष भी हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।इस संघर्ष में तेंदुआ भी घायल हुआ था और मौके से भाग निकला था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। अंततः आज दोपहर तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया।
वन मंडल सुंदरनगर के डीएफओ राकेश कटोच ने बताया कि तेंदुए को प्राथमिक उपचार देने के बाद पालमपुर वन्यजीव अभयारण्य भेजा जा रहा है। वहीं, तेंदुए के हमले में घायल वन कर्मी संजय कुमार का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

टूरिस्ट सीजन में मंडी पुलिस द्वारा चंडीगढ़-मनाली एनएच पर की गई अतिरिक्त जवानों की तैनाती

मंडी/धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों टूरिस्ट सीजन चला हुआ है, ऐसे में बाहरी राज्यों आने वाले वाहनों के कारण चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। मंडी जिला में भी हाईवे पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने सेे स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। हाईवे...

ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में शामिल हुए भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी, श्रद्धालुओं की सेवा को बताया सौभाग्य

पलवल-:केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा में भाग लेकर श्रद्धालुओं की सेवा की।इस दौरान उन्होंने ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध संत मोनी बाबा महाराज के आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। आश्रम में मोनी बाबा द्वारा उत्कर्ष चौधरी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।इसके बाद उत्कर्ष...

प्रधानमंत्री मोदी के नाम सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड, शिमला में हुआ हवन

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम देश के इतिहास में प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल दर्ज होने पर शिमला में विशेष हवन का आयोजन किया गया।इस मौके पर नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ,दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। विनोद कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री...

पहाड़ी स्वाद महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र, 13 स्टॉलों में सजे हिमाचली व्यंजनों ने जीता दिल

शिमला,संजू-:शिमला ग्रीष्मोत्सव के तहत झांसी पार्क में आयोजित पहाड़ी स्वाद महोत्सव इन दिनों लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।यहां लगाए गए कुल 13 स्टॉलों में हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू और स्वाद लोगों को खूब लुभा रहा है।इनमें 6 स्टॉल एसएजी के हैं,जबकि अन्य स्टॉल विभिन्न महिला प्रतिभागियों द्वारा लगाए गए...

कांग्रेस में अनुशासन पर सख्ती, सोशल मीडिया बयानबाजी पर होगी कार्रवाई

शिमला,संजू- :हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पार्टी नेतृत्व ने अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है।इसी कड़ी में मंगलवार को शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने की। बैठक के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.