/ Jun 13, 2026

नेतृत्व साधना सत्र में बोले प्रशासक कटारिया..केवल बातों से काम नहीं चलेगा लोगों के बीच जाकर काम करें

चंडीगढ़, 3 फरवरी-: केवल बातों से काम नहीं चलता बल्कि लोगों के बीच जाना पड़ता है। नेताओं से लोगों की अपेक्षा रहती है। यदि वह लोगों से किए वायदे पूरे न करें तो जनता उन्हें सत्ता से बाहर कर देती है। चुनाव में हार जीत ग्राउंड में किए गए कार्यों पर निर्भर करती है। यह विचार पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी नीति एवं सुशासन संस्थान (आईआईपीजी), चंडीगढ़ द्वारा रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के सहयोग से आयोजित छह दिवसीय आवासीय नेतृत्व विकास कार्यक्रम “नेतृत्व साधना में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
 लोक भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रतिभागियों को नेतृत्व क्षमता का विकास करने को कहा। नेतृत्व साधना के 17वां संस्करण” का आयोजन 29 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर), चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक किया गया।इस कार्यक्रम में देश के 9 राज्यों से 38 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, उत्तराखंड और पंजाब शामिल रहे। छह दिनों के दौरान 18 गहन एवं प्रभावशाली सत्रों का आयोजन किया गया, जिनका मुख्य उद्देश्य नेतृत्व, सुशासन, सार्वजनिक नीति, राष्ट्र निर्माण और समकालीन राष्ट्रीय विमर्श रहा।कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. विनय सहस्रबुद्धे , उपाध्यक्ष, रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी द्वारा किया गया। उन्होंने मूल्य आधारित नेतृत्व तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष बल दिया। पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने संसदीय प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया।
डॉ. प्रशांत शाही ने विचार निर्माण और नेतृत्व कौशल पर सत्र लिए, जबकि उमेंद्र दत्त ने कृषि, समाज और राष्ट्रीय विकास के पारस्परिक संबंधों पर अपने विचार साझा किए.प्रतिभागियों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ का शैक्षणिक भ्रमण भी किया, जहां उन्होंने तकनीकी नवाचार और अनुसंधान कार्यों का अवलोकन किया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को वैश्विक एवं राष्ट्रीय विमर्श, समकालीन राजनीतिक चिंतन, एक राष्ट्र–एक चुनाव, राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवी संगठनों की भूमिका, सार्वजनिक भाषण कला, सूचना का अधिकार, तनाव प्रबंधन, नेतृत्व विकास तथा व्यक्तिगत प्रभावशीलता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया लोक भवन में  आयोजित कार्यक्रम में संजय टंडन ने “एक राष्ट्र–एक चुनाव” विषय पर अपने विचार रखे तथा डॉ. हंस लाल जी ने भारत की निर्वाचन प्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी।समापन सत्र में एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ के निदेशक भोला राम गुर्जर एवं सेवा ही संकल्प संस्था के अध्यक्ष मनोज चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संघर्षों से सीख लेकर लक्ष्य प्राप्ति तथा राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के निदेशक डॉ. मनीष जांगिड़ ने कहा कि नेतृत्व साधना का यह संस्करण युवाओं को भारतीय दृष्टिकोण से वैश्विक और राष्ट्रीय विमर्श को समझने तथा उसे सकारात्मक रूप में अपनाने में सफल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में नेतृत्व साधना कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.